हादसा – पालघर में सड़क पर बने गड्ढे में गिरी स्कूटी, शख्स को ट्रक ने रौंदा, लोगों ने फूंका वाहन

Spread the love

 

भारत में जहां एक ओर हाइवे और एक्सप्रेसवे बनने की रफ्तार में तेजी आई है। वहीं, आज भी सड़कों पर पड़ने वाले गड्ढे कई लोगों की मौत का कारण बनते है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के पालघर में सामने आया है। पालघर में एक शख्स की स्कूटी एक बड़े से गड्ढे में जाने से गिर गई और उसे एक ट्रक ने कुचल दिया।

पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि शख्स की स्कूटी सड़क पर बने एक बड़े गड्ढे में जा गिरी और एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। नालासोपारा इलाके में सुबह करीब 8 बजे हुई इस दुर्घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे ने लोगों में गुस्सा भड़का दिया। इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने ट्रक में आग लगा दी, जिसके चलते यातायात बाधित हो गया।
मृतक की पहचान महेश देसाई के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में मैनेजर थे। पालघर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके साथी लवकुश वर्मा, जो गंभीर रूप से घायल हो गए थे, को इलाज के लिए एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बड़े गड्ढे में गिरने के बाद स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया, जिससे देसाई सीधे उनके दोपहिया वाहन के पीछे चल रहे एक ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गए।

दुर्घटना होने के साथ ही वाहन चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। कुछ समय बाद मोटरसाइकिल पर सवार कुछ अज्ञात लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने ट्रक को आग लगा दी। इसकी वजह से इलाके में भीषण जाम लग गया।

लोगों ने इलाके में खराब सड़कों को लेकर गुस्सा जताया। पालघर के निवासी बब्लू पाल ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही की वजह से ये हादसा हुआ है। सड़कों के गड्ढे मौत का जाल बन गए हैं। उन्होंने जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और तुरंत गड्ढों की मरम्मत किए जाने की मांग की।

और पढ़े  महाराष्ट्र: बारामती एयरपोर्ट पर प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, टेकऑफ से पहले हुआ हादसा

हादसे की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को बहाल कराया। पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    मुंबई के घाटकोपर में भूस्खलन, 2 लोगों की मौत, छह से आठ लोगों के अभी भी दबे होने की सूचना

    Spread the love

    Spread the loveमुंबई को घाटकोपर इलाके में आज तड़के भूस्खलन हो गया, जिसकी चपेट में आकर कई लोग दब गए। पुलिस ने बताया कि दो लोगों के शव निकाले जा…


    Spread the love

    भूकंप- पालघर में एक घंटे के भीतर दो भूकंप के झटके, अब तक कोई नुकसान नहीं, पिछले महीने भी कांपी थी धरती

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र के पालघर जिले में एक घंटे के भीतर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। दोनों झटकों की तीव्रता 3.4 रही। अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप से किसी…


    Spread the love