गढ़चिरौली में पुलिस बल को मिली कामयाबी, 82 लाख के इनामी 11 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Spread the love

हाराष्ट्र से बड़ी खबर| जहां सरकार द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महाराष्ट्र की गढ़चिरौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इसके तहत गढ़चिरौली में बुधवार को 82 लाख के इनामी 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। ये सभी नक्सली ने महाराष्ट्र की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि शुक्ला के सामने आत्मसमर्पण किया है। इस दौरान वहां पर एडिशनल डीजी (स्पेशल ऑपरेशंस) चेहरिंग दोरजे, गढ़चिरौली रेंज के डीआईजी अंकित गोयल, एसपी नीलोत्पल और सीआरपीएफ के ऑपरेशंन डीआईजी भी मौजूद थे।

डीजीपी बोलीं- गढ़चिरौली में नक्सलवाद खत्म होने की शुरुआत
गढ़चिरौली पुलिस को मिली इस बड़ी सफलता को डीजीपी रश्मि शुक्ला ने नक्सलवाद के अंत की शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि यह गढ़चिरौली में नक्सलवाद के अंत की शुरुआत है। शुक्ला ने इस बात पर भी जोर दिया कि केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने का लक्ष्य रखा है और राज्य की पुलिस इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सिर्फ इस साल ही 100 से ज्यादा माओवादी गढ़चिरौली में आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

 

समझिए क्यों महत्वपूर्ण है यह आत्मसमर्पण?
बता दें कि गढ़चिरौली महाराष्ट्र का अत्यंत प्रभावित नक्सली इलाका माना जाता है। इतने बड़े स्तर पर नक्सलियों का आत्मसमर्पण पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। इससे इलाके में शांति और विकास की दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद मजबूत हुई है। ऐसे में पुलिस के मुताबिक, आगे भी नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित की जा सके।

और पढ़े  तुकाराम मुंढे- महाराष्ट्र के सिंघम तुकाराम मुंढे के कदम नहीं डिगे, 21 साल की नौकरी में 25 बार तबादले

Spread the love
  • Related Posts

    मुंबई के घाटकोपर में भूस्खलन, 2 लोगों की मौत, छह से आठ लोगों के अभी भी दबे होने की सूचना

    Spread the love

    Spread the loveमुंबई को घाटकोपर इलाके में आज तड़के भूस्खलन हो गया, जिसकी चपेट में आकर कई लोग दब गए। पुलिस ने बताया कि दो लोगों के शव निकाले जा…


    Spread the love

    भूकंप- पालघर में एक घंटे के भीतर दो भूकंप के झटके, अब तक कोई नुकसान नहीं, पिछले महीने भी कांपी थी धरती

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र के पालघर जिले में एक घंटे के भीतर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। दोनों झटकों की तीव्रता 3.4 रही। अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप से किसी…


    Spread the love