90 मिनट हैवानियत के : पीड़िता गिड़गिड़ाते रहे, महिलाएं मारती रही निजी अंगों पर लात, हर अंग पर दिए मानवता को शर्मसार कर देने वाले निशान..

Spread the love

दिल्ली के विवेक विहार के कस्तूरबा नगर में गणतंत्र दिवस के दिन महिला के साथ हुई हैवानियत के मामले में पीड़िता के शरीर पर लगे जख्म तो भर ही जाएंगे, लेकिन जिन जख्मों ने उसकी आत्मा को घायल किया है, वह शायद जिंदगी भर नहीं भर पाएंगे। घटना के चार दिन बाद भी पीड़िता हैवानियत के उन 90 मिनट को याद कर सिहर उठती है। फिलहाल पुलिस की देखरेख में अज्ञात स्थान पर उसका इलाज चल रहा है।
पत्नी के सिर पर करीब दर्जनभर से अधिक उस्तरे से कट के निशान थे। जालिमों ने बाल काटने के चक्कर में उसके सिर पर कई जगह उस्तरा मारा हुआ था। उसकी दोनों आंखें भी सूजी हुई थी। शरीर का शायद ही कोई ऐसा हिस्सा होगा, जिस जगह चोट के निशान न हो। पहले दिन तो पत्नी बोल भी नहीं पा रही थी। अब उसकी हालत में सुधार होना शुरू हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि दो सप्ताह में उसके जख्म भर जाएंगे। लेकिन उसे जो मानसिक आघात लगा है, उसको ठीक होने में लंबा समय लगेगा।
पीड़िता के पति ने बताया कि आरोपियों के डर से उसने करीब डेढ़ माह पूर्व कड़कड़डूमा में तीसरी मंजिल का मकान साढ़े चार हजार रुपये महीना किराए पर लिया था। घटना वाले दिन वह पत्नी व अपने तीन साल के बेटे को घर छोड़कर गुरुग्राम काम पर चला गया। इस बीच दोपहर करीब 12.00 बजे उसके मकान मालिक ने कॉल कर बताया कि उसकी पत्नी को कुछ महिलाएं व पुरुष जबरन उठाकर ऑटो में डालकर अपने साथ ले गए हैं।
फौरन उसने अपनी 18 वर्षीय साली को कॉल किया, लेकिन उसका फोन नहीं उठा। वह फौरन गुरुग्राम से भागा और कस्तूरबा नगर करीब 1.20 बजे पहुंचा। वहां पहुंचने पर उसे पत्नी के साथ हुई दरिंदगी का पता चला। फौरन उसने पीसीआर कॉल कर पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी कुछ देर में वहां पहुंच गई। तब तक उसकी पत्नी आरोपियों के ही चंगुल में थी। पुलिस ने उसे आरोपियों से छुड़ाया। इसके बाद उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पति ने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचा तो उसने देखा कि पत्नी दर्द से कराह रही थी। उससे बोला भी नहीं जा रहा था।
अगले दिन जब वह पीड़िता से मिला तो पीड़िता ने रोते हुए सारी बात बताई। पीड़िता ने बताया कि जब उसके साथ हैवानियत हो रही थी तो वह रोते हुए अपने पति को बुलाने की बात कर रही थी। लेकिन कोई उसकी नहीं सुन रहा था। जब भी वह आरोपियों से पति व परिजनों को बुलाने के लिए कहती थी, उसको बेल्ट या डंडा मारा जाता था। महिलाएं अपने लड़कों को उकसाकर उसके साथ घिनौनी हरकतें करवा रही थीं। पीड़िता ने गिड़गिड़ाते हुए आरोपियों से बेटे की मौत से कोई संबंध न होने की बात की, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा।
आरोपी महिलाएं आत्महत्या करने वाले 16 वर्षीय लड़के की फोटो दिखाकर पीड़िता के निजी अंगों पर लात मार रही थीं। पीड़िता ने अपने पति को बताया कि उसे लगा कि शायद अब वह जिंदा नहीं बचेगी। वह उसे मार देंगे। महिला के पति ने बताया कि शुरुआती दो दिन उसकी पत्नी ने ठीक से खाना भी नहीं खाया। अब थोड़ा-थोड़ा उसने खाना शुरू किया है। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। महिला का पति खुद अभी अपने किसी दोस्त के यहां आरोपियों से छिपकर रह रहा है।

और पढ़े  Weather: उत्तर भारत समेत देशभर में मौसम ने ली करवट, कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Spread the love
  • Related Posts

    होर्मुज पर 48 घंटे का अल्टीमेटम- ट्रंप की ईरान को धमकी, नहीं माना तो पावर प्लांट तबाह करने की दी चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है…


    Spread the love

    Iran- ईरान में अपनी सेना उतारने की तैयारी में अमेरिका, रिपोर्ट में दावा- हजारों मरीन पहले ही हो चुके रवाना

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *