इंसान बना हैवान : पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दी रॉड,चीखों के आगे नहीं पिघला जालिम ।।

इंसान की शक्ल में घूम रहे हैवान की खबर ने एक बार फिर से सभी को शर्मसार कर दिया है। यह घटना पश्चिम बंगाल के वर्धमान पूर्व की है। जहां से एक महिला के साथ बर्बरता की कहानी सामने आई है। पति पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल कर उसे प्रताड़ित किया। घटना के बाद पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी तरफ पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने बेटे की जगह बेटी को जन्म दिया। पुलिस ने बताया कि कालना निवुली कंपनीडांगा इलाके की रहने वाली शरीफा बीबी का निकाह 2016 में कालना के तौफीक शेख से हुआ था। शादी के बाद शरीफा बीबी ने दो बेटियों को जन्म दिया। इसी के बाद से उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता ने बताया कि उसका पति उसे महीनों से बेरहमी से पीटता था। शारीरिक और मानिसक रूप से प्रताड़ित करता था। यहां तक कि जान से मारने की धमकी भी दी थी।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ महीनों बाद पति की प्रताड़ना बढ़ती ही गई। वह गुप्तांग में लोहे की रॉड डालकर उसे प्रताड़ित करता था। पीड़ित पत्नी ने बताया कि वह रहम की भीख मांगती थी, लेकिन उसके पति पर इसका कोई असर नहीं होता। किसी तरह उसने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी, जिसके बाद पत्नी को ससुराल से छुड़ाकर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीड़िता की सास रेणुका शेख ने बताया कि उसकी बहू घर का कोई काम नहीं करती थी। उसने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। कहा कि दोनों के बीच सिर्फ एक बार लड़ाई हुई थी, इससे ज्यादा कुछ भी नहीं किया गया। हालांकि, पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर, उसे अदालत में पेश किया।

और पढ़े  जिनपिंग के भारत दौरे से पहले बड़ा एलान: 6 साल बाद फिर शुरू होगी भारत-चीन के बीच सीधी उड़ान, कब होगी शरुआत?
  • Related Posts

    महापौर चुनाव: जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को होगा मेयर का चुनाव, इस दिन आएगा परिणाम

    राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के साथ सुकेत नगरपालिका में महापौर/अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन…

    बंगाल एसटीएफ को बड़ी सफलता: शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल गिरफ्तार, पैसे जुटाने के लिए पहुंचा था ससुराल

    पश्चिम बंगाल में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। करीब दो करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता पुलिस की विशेष कार्यबल (एसटीएफ)…