मानसून सत्र: 19 से 22 अगस्त के बीच भराड़ीसैंण में होगा विधानसभा का मानसून सत्र

Spread the love

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 19 से 22 अगस्त तक विधानसभा का मानसून सत्र होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अनुमति के बाद विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव धनंजय चतुर्वेदी ने इस संबंध में आदेश जारी किए।

कैबिनेट ने मानसून सत्र की तारीख व स्थान तय करने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया था। भराड़ीसैंण विधानसभा में 19 अगस्त से सत्र कराने के लिए मुख्यमंत्री की सहमति के बाद शासन ने आदेश जारी कर दिए। प्रदेश सरकार की ओर से सत्र की तिथि व स्थान तय करने के बाद राज्यपाल की अनुमति से विधानसभा सचिवालय अधिसूचना जारी करेगा।

 

मानसून सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय को विधायकों से अब तक 450 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं। उधर, विधानसभा ने भी सत्र का सुचारू रूप से संचालित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी है। भराड़ीसैंण विधानसभा भवन के सभा मंडप में साउंड प्रूफ व डिजिटाइजेशन का काम 10 दिन के भीतर पूरा हो जाएगा।

बता दें कि भराड़ीसैंण विधानसभा में ई-नेवा के तहत डिजिटाइजेशन व अन्य सुधारीकरण का काम होने से बजट सत्र देहरादून में हुआ था। सरकार ने मानसून सत्र गैरसैंण में करने का निर्णय लिया है।

 

पेपरलेस सत्र की तैयारी

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में पेपरलेस सत्र कराने की तैयारी है। सत्र से पहले विधानसभा के सभा मंडप में डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो जाएगा। विधानसभा सचिवालय का प्रयास है कि मानसून सत्र से पेपरलैस सदन की कार्यवाही की शुरूआत की जाए।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने बताया कि राज्यपाल की अनुमति के बाद विधानसभा सचिवालय की ओर से मानसून सत्र की अधिसूचना जारी की जाएगी। पहले चरण में संसदीय कार्य मंत्रालय व प्रदेश सरकार के सहयोग से ई-विधान एप्लीकेशन प्रोजेक्ट (ई-नेवा) के तहत देहरादून विधानसभा को पेपरलैस किया गया। दूसरे चरण में भराड़ीसैंण विस को ई-विधानसभा बनाया जा रहा है। 10 दिन के भीतर भराड़ीसैंण विस में डिजिटाइजेशन व साउंड प्रूफ का काम पूरा हो जाएगा। हमारा प्रयास है कि मानसून सत्र को पेपरलैस किया जाए। मानसून सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय पूरी तरह से तैयार है। भराड़ीसैंण में सभी काम समय पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

और पढ़े  थलीसैण- बाल विकास अधिकारी ने ग्राम सभा कांडई में आंगनवाड़ी भवन का किया उद्घाटन

Spread the love
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love