हल्दूचौड़:- दुम्काबंगर बच्चीधर्मा क्षेत्र पंचायत के जागरूक व सक्रिय समाजसेवी व खाटू श्याम जी के कट्टर भक्त शिक्षाविद पंकज गोस्वामी की माता खीमा देवी का हुआ निधन।

खाटू श्याम जी के कट्टर भक्त शिक्षाविद व सक्रिय समाजसेवी दुम्काबंगर बच्चीधर्मा क्षेत्र पंचायत निवासी पंकज गोस्वामी की 53 वर्षीय माता खीमा देवी का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया।
शुक्रवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार रानीबाग चित्रशिला घाट में किया गया।
छोटे पुत्र पंकज गोस्वामी ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके निधन पर क्षेत्रीय विद्यायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व केबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विद्यायक नवीन दुम्का, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, पूर्व चेयरमेन रामबाबू मिश्रा, हरेंद्र सिंह बोरा, जिला पंचायत निवर्तमान सदस्य कमलेश चंदोला, निर्वतमान ग्राम प्रधान शंकर जोशी, ग्राम प्रधान रुक्मणि नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि योगेश जोशी, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष खीमा सिंह बिष्ट, महेश जोशी, भगवंत बोरा, नवनीत चौहान, विकास दुम्का, सूरज कुमार, अमन अग्रवाल, गोविंद बरसेला सुनील बेलवाल, त्रिभुवन पंत प्रेम गोस्वामी, कैलाश भंडारी, रमेश पांडे, दीपक पांडे, कुंदन सिंह नेगी, विजय अग्रवाल समेत तमाम लोगो ने शोक संतप्त परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं प्रकट की।
बताते चले खीमा देवी ग्राम सभा की मिलनसार, व्यवहारकुशल व हँसमुख स्वभाव की इंसान थी, वह हर किसी के सुख दुःख काम आती थी, उनके पुत्र पंकज गोस्वामी क्षेत्र में ही विजडम कोचिंग सेंटर चलाते है, जिसमें इंग्लिश स्पीकिंग, जपानी व जर्मन भाषा बोलना व कंप्यूटर कोर्स सिखाते है, साथ ही निर्धन बच्चों को फ्री शिक्षा प्रदान करते है। उनकी माता स्वo खीमा देवी अपने पीछे 2 पुत्र व 2 पुत्रियां सहित भरापूरा परिवार छोड़कर स्वर्ग सिधार गयी।
आज चित्रशिला घाट में सैकड़ो की संख्या में लोग मुखाग्नि के समय अंतिम दर्शन को मौजूद रहे। गोविंद बरसेला सुनील बेलवाल त्रिभुवन पंत प्रेम गोस्वामी कैलाश भंडारी रमेश पांडे दीपक पांडे कुंदन सिंह नेगी

और पढ़े  हरिद्वार: मानवता शर्मसार, कूड़े के ढेर में मिली सात दिन की नवजात बच्ची, दूसरी पोस्ट ऑफिस के पास
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…