रायपुर / छत्तीसगढ:- श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल मे हर्षोल्लास से मनाया गया 76वा गणतंत्र दिवस

 

रायपुर की वीआईपी रोड स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल मे 76वा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया । गणतंत्र दिवस पर उपस्थित मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं समाज सेविका मेघा तिवारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया जिसमें एजीएम चैतन्य टेक्नो.स्कूल सतीश मावलिया, रीजनल इंचार्ज कट्टा साई कुमार,प्रिसिंपल नर्मदा पंडा गणमान्य अतिथि एवम सभी शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मेघा तिवारी ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर ही अपनी देशभक्ति को जाग्रत न करे, रोज अपने देश के लिए देशभक्ति की भावना जागृत रखें ।रायपुर / छत्तीसगढ:- श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल मे हर्षोल्लास से मनाया गया 76वा गणतंत्र दिवस हम बड़े – बड़े कार्यो से ही नहीं, छोटे-छोटे कार्यों के प्रयास से भी हम देश में क्रांति ला सकते हैं ये हमारे देश के शहीदों के लिए भावपूर्ण श्रद्धांजलि होगी ।

देश के लिए छोटे-छोटे कार्य करते रहें एवं छोटे – छोटे कार्यो से देश को आगे बढाते रहे । इस कार्यकर्म में छात्रो द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए एवं शिक्षाकाओ ने राष्ट्रीय गीत से इस अवसर पर समा बंधा ।

 

और पढ़े  छत्तीसगढ़: आस्था और लोक संस्कृति का संगम है महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता
  • Related Posts

    सीजी स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स कार्यक्रम आज: मिलेंगे 16 अवॉर्ड, CM साय करेंगे शिरकत

    छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, कला, पर्यटन और विरासत को डिजिटल माध्यम से राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से राज्य शासन की ओर से…

    अस्पताल की राह में सड़क किनारे हुआ प्रसव: जन्म के कुछ देर बाद नवजात बच्ची की मौत

    सूरजपुर जिले के नेशनल हाईवे-43 के किनारे एक आठ माह की गर्भवती महिला ने बच्ची को जन्म दिया, जिसकी थोड़ी देर बाद ही मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के…