उत्तराखंड के 449 केंद्रों पर 72.62 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, शांतिपूर्ण ढंग से हुआ एग्जाम

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में 72.62 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। रविवार को प्रदेश भर में 449 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। आयोग की ओर से कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों में लाइव निगरानी की गई।

सुबह 11 बजे से विभिन्न विभागों में स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा शुरू हुई। आयोग की ओर से 13 जिलों में 449 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। परीक्षा के लिए 1,54,603 अभ्यर्थी नामांकित थे। इसमें 1,14,635 अभ्यर्थियों ने आयोग की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए थे लेकिन लिखित परीक्षा में 83,254 अभ्यर्थी शामिल है। कुल अभ्यर्थियों में 72.62 प्रतिशत ने परीक्षा दी है।

 

आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि लिखित परीक्षा में पारदर्शिता के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी व जैमर लगाए गए थे। नवीनतम तकनीक आधारित एआई कैमरों से आयोग कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से लाइव निगरानी की गई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की पुलिस विभाग द्वारा फ्रिस्किंग की गई। इसके साथ ही अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति भी दर्ज की गई।

 

परीक्षा के लिए प्रत्येक जिले में त्वरित सूचना आदान-प्रदान के लिए पुलिस विभाग की ओर से नोडल अधिकारी नामित किए गए थे। परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की ओर से केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षा से पहले पूर्व में प्रकाश में आए संदिग्धों, राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों, होटल, ढाबों की चेकिंग सुनिश्चित की गई।

और पढ़े  भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…