Gold- सोने के आयात में 70 फीसदी की भारी गिरावट, PM मोदी की अपील और 15% सीमा शुल्क वृद्धि का असर

Spread the love

प्रधानमंत्री मोदी की एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील और आयात पर सख्ती के लिए सीमा शुल्क बढ़ाने का असर साफ तौर पर दिखने लगा है। एक अधिकारी ने बताया, 13 मई से शुल्क 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी किए जाने के बाद एक महीने में देश में सोने का आयात पहले के 75-100 टन से करीब 70 फीसदी घटकर 25-30 रह गया है।

हालांकि, मूल्य के लिहाज से मई में सोने का आयात सालाना आधार पर 34 फीसदी बढ़कर 3.41 अरब डॉलर पहुंच गया। इसका मुख्य कारण ऊंची कीमतें रहीं। आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-मई के दौरान सोने का आयात 60.14 फीसदी बढ़कर 9.04 अरब डॉलर पहुंच गया। वहीं, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने रिकॉर्ड 71.98 अरब डॉलर मूल्य का सोना खरीदा था, जो सालाना आधार पर 24 फीसदी की बढ़ोतरी है। हालांकि, मात्रा के लिहाज से इसमें 4.76 फीसदी की गिरावट आई और यह 721.03 टन रहा। देश के कुल आयात में सोने की हिस्सेदारी पांच फीसदी से अधिक है।

 

शुद्ध आयकर संग्रह 5.21 लाख करोड़ के पार, 15% बढ़ा
शुद्ध आयकर संग्रह चालू वित्त 2026-27 में अब तक करीब 15 फीसदी बढ़कर 5.21 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। इसमें शुद्ध कॉरपोरेट टैक्स और शुद्ध गैर-कॉरपोरेट टैक्स संग्रह भी शामिल हैं।

सरकार की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक अप्रैल से 17 जून तक की अवधि में शुद्ध कॉरपोरेट टैक्स संग्रह सालाना आधार पर 22 फीसदी बढ़कर 2.08 लाख करोड़ पहुंच गया। वहीं, शुद्ध गैर-कॉरपोरेट टैक्स 8 फीसदी वृद्धि के साथ 2.94 लाख करोड़ रुपये रहा।

और पढ़े  गेटमैन की लापरवाही- ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन, दो बच्चों समेत तीन की मौत,कई बच्चे घायल

17 जून तक की इस अवधि में आयकरदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए, जो एक साल पहले के मुकाबले 1.19 फीसदी अधिक है। वहीं, सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 12.46 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 6.10 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। इसमें कॉरपोरेट टैक्स संग्रह की हिस्सेदारी 2.76 लाख करोड़ रुपये रही, जबकि गैर-कॉरपोरेट टैक्स का योगदान 3.15 लाख करोड़ रहा।


Spread the love
  • Related Posts

    बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा प्रकरण: आरोपी राजेंद्र चौहान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे की धनराशि और दान सामग्री की चोरी के मामले में पुलिस ने पूर्व मंदिर अधिकारी व तत्कालीन थाली भेंट गणना प्रभारी राजेंद्र चौहान को…


    Spread the love

    15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,जानिए दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि देश के…


    Spread the love