पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह:- मनमोहन सिंह के निधन पर यूपी में भी 7 दिन का राजकीय शोक, जारी किया गया आदेश

Spread the love

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश में भी सात दिनों के लिए राजकीय शोक की घोषणा की गई है। जो कि 26 दिसंबर से प्रारंभ होकर एक जनवरी तक चलेगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और राज्य सरकार की ओर से किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स में बृहस्पतिवार की रात निधन हो गया। उन्हें उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से गुरुवार रात 8:06 बजे भर्ती कराया गया था। रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मनमोहन सिंह प्रखर अर्थशास्त्री थे। 1991 में देश में शुरू किए गए आर्थिक उदारीकरण के वे शिल्पकार रहे। 2004 से 2014 तक वे प्रधानमंत्री रहे। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। केंद्र सरकार ने कल ही सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया था। शुक्रवार को यूपी सरकार ने भी सात दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया।

 

मनमोहन सिंह का पूरा राजनीतिक सफर

  • 1954: पंजाब विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की।
  • 1957: कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से इकॉनमिक्स ट्रिपोस (तीन वर्षीय डिग्री प्रोग्राम)।
  • 1962: ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डी.फिल।
  • 1971: वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के रूप में भारत सरकार में शामिल हुए।
  • 1972: वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त हुए।
  • 1980-82: योजना आयोग के सदस्य।
  • 1982-1985: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर।
  • 1985-87: योजना आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
  • 1987-90: जिनेवा में दक्षिण आयोग के महासचिव।
  • 1990: आर्थिक मामलों पर प्रधानमंत्री के सलाहकार नियुक्त हुए।
  • 1991: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष नियुक्त हुए।
  • 1991: असम से राज्यसभा के लिए चुने गए और 1995, 2001, 2007 और 2013 में फिर से चुने गए।
  • 1991-96: पी वी नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री।
  • 1998-2004: राज्यसभा में विपक्ष के नेता।
  • 2004-2014: भारत के प्रधानमंत्री।
और पढ़े  विमान टर्बुलेंस: पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव आया, 300 फीट नीचे आ गई थी फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट

 


Spread the love
  • Related Posts

    सांसद पप्पू यादव को तुरंत मिले अतिरिक्त PSO, दिल्ली HC का केंद्र सरकार को सख्त निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को अतिरिक्त निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) तुरंत उपलब्ध कराए। कोर्ट…


    Spread the love

    “वंदे मातरम” बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, जन गण मन जैसा मिलेगा कानूनी संरक्षण, कितनी होगी सजा?

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को एक विधेयक को मंजूरी दे दी, जिसके तहत जानबूझकर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के गायन में बाधा डालना या उसे रोकना अपराध माना जाएगा।…


    Spread the love