शाहजहांपुर: रोड हादसा 5 की मौत , 5 घायल

Spread the love

 

त्तरप्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कार से परिवार के साथ दिल्ली जा रहे एक व्यक्ति की कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई हादसे में पांच लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने घटना की जानकारी दी है।

पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने बृहस्पतिवार को बताया की शाहजहांपुर जिले के कांट कस्बे के रहने वाले रियाजुल अली दिल्ली में रहकर कपड़े का कारोबार करते हैं बुधवार रात 10 बजे यह लोग अपने परिवार के साथ दिल्ली जाने के लिए अर्टिगा कार में सवार होकर निकले उनकी कार जब कांट से बरेली इटावा मार्ग पर बरखेड़ा जयपाल चौराहे पर पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में कार में सवार रियाजुल (45) आमना (42) गुड़िया (9) तमन्ना “अनु” (32) तथा नूर (6) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

राजेश ने बताया कि पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली वह मौके पर पहुंच गई और कार में सवार लोगों को बाहर निकाला तथा नजदीकी सरकारी अस्पताल मदनापुर ले गए जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया तथा अन्य पांच घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर उपचार के लिए भेज दिया गया है।

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह तथा पुलिस अधीक्षक समेत अधिकारी रात में राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंच गए और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था कराई है।

और पढ़े  टॉफी मुट्ठी में, पोल में उतरा करंट और चूस गया मासूम का खून, बुझ गया इकलौता चिराग

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने ट्रक के चालक को हिरासत में ले लिया है वही ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

मृतक रियाजुल के चाचा शमशेर अली ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में बताया कि वह परिवार के साथ दो दिन पहले दिल्ली से यहां एक शादी समारोह में आए थे और शादी निपटने के बाद वह परिवार सहित दिल्ली जा रहे थे इसी बीच यह हादसा हो गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद शाहजहांपुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

 

पुलिस अधीक्षक राजेश एस


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love