अयोध्या- समाजवादी पार्टी के तीनों नेताओं का भव्य स्वागत

Spread the love

 

 

माजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद व सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव गोंडा जाते समय अयोध्या हाईवे के होटल पंचशील पर पहुंचे जहां पर पार्टी के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव व सपा महिला विंग की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा के नेतृत्व में तीनों नेताओं का भव्य स्वागत किया।इस दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बताया कि मिल्कीपुर विधानसभा का उपचुनाव भाजपा ने रुकवाया, मिल्कीपुर का विधानसभा उपचुनाव बीजेपी हार रही थी इसलिए उसका चुनाव रोका गया, उसके बाद 9 विधानसभा के उपचुनाव कराए गए, भाजपा पर लगाया आरोप, कहा यदि हिम्मत होती तो 13 नवंबर को ही करवा देते चुनाव लेकिन हार के डर से 20 नवंबर को कराया गया चुनाव, बेईमानी की नीयत से 13 तारीख के बजाय 20 तारीख को करवाया गया चुनाव, उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या की गई, संविधान की धज्जियां उखाड़ी गई इसलिए यह उपचुनाव लोकतंत्र के मुताबिक नहीं रहा.. उन्होंने संभल में हिंसा हुई। हिंसा नही कराई गई,सरकार कानून का पालन नहीं कर रही है, 1991 में पूजा स्थल अधिनियम बना उस अधिनियम के विपरीत जामा मस्जिद का सर्वे कराया गया….सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव ने बताया कि सपा नेता सूरज चौधरी के पार्टी छोड़ने पर बोले मनोज यादव, कहा सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है, आरोप प्रत्यारोप लगते रहते हैं, यह वह लोग हैं जो आरएसएस बीजेपी के पिच पर खेलने वाले हैं, समाजवादी पार्टी हर कार्यकर्ता की बात सुनती है, समाजवादी पार्टी ने भाजपा को अयोध्या में चारों खाने चित्त किया है, जिनको बड़ा गुमान था उनका झंडा बड़ा बुलंद है वह झंडा यहीं पर उतर गया.. वही सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि सपा का एक प्रतिनिधिमंडल संभल जा रहा था, उनको रोकने का काम किया गया,आखिर सरकार संभल में क्या छुपाना चाहती है, संभल की घटना भाजपा की एक समझी बूझी रणनीति है, उन्होंने हत्या करवाई है, संभल का दंगा भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने करवाया है।

और पढ़े  सरकार का सख्त एक्शन, देवरिया के एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी निलंबित, एक आम आदमी से हुई थी बहस

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love