महिला के साथ हुई चोरी की घटना का अयोध्या पुलिस ने किया खुलासा

 

 

लखनऊ राजधानी क्षेत्र में महिला के साथ हुई चोरी की घटना का अयोध्या SOG/ सर्विलांस टीम व रुदौली पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण।दो शातिर चोर गिरफ्तार हुए।चोरो के पास से चोरी की 5 लाख रुपए के जेवरात हुई बरामद।फिरोजपुर पवारान मोड़ के चाय के दुकान से कुछ दूर पर हुई शातिर चोरों की गिरफ्तारी।वही मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत कुमार चौधरी ने बताया कि 30 नवंबर को भेलसर गांव कोतवाली रुदौली की रहने वाली पीड़ित महिला अपने घऱ से कानपुर अपनी बहन की शादी में जा रही थी कि लखनऊ चारबाग बस से कानपुर जाने वाली बस में बैठ कर थोड़ी ही दूर पहुंची थी बस में बैठी हुई थी उसके पीछे बैठे एक व्यक्ति ने बताया कि आपका बैग खुला हुआ है तो महिला ने बताया कि मेरे बैग में ताला लगा हुआ है फिर महिला ने पीछे मुड़ कर बैग देखा तो बैग कटा हुआ था। बैग में रखे सोने व चाँदी के जेवरात गायब थे। जेवरात की कीमत लगभग 05 लाख रूपये है। जिसके संबंध में पीड़ित महिला द्वारा जनपद लखनऊ के थाना कोतवाली नाका में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए शातिर चोर बुलंदशहर के रहने वाले है…अयोध्या पुलिस की तत्परता से शातिर चोरों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। पीड़िता महिला द्वारा अपने चोरी गये सामान की पहचान कर ली गयी है।

 

और पढ़े  UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…