हल्द्वानी- बनभूलपुरा हिंसा के 6 आरोपी को अल्मोड़ा और हरिद्वार जेल में किया गया शिफ्ट, आईजी जेल की कार्रवाई

हल्द्वानी- बनभूलपुरा हिंसा के 6 आरोपी को अल्मोड़ा और हरिद्वार जेल में किया गया शिफ्ट, आईजी जेल की कार्रवाई

हल्द्वानी उप कारागार से हल्द्वानी हिंसा के छह आरोपियों को हरिद्वार और अल्मोड़ा जेल शिफ्ट कर दिया गया है। इन सभी पर जेल में विवाद करने का आरोप था। जेल प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर आईजी जेल ने यह कार्रवाई की है।

बनभूलपुरा हिंसा और अन्य मामले के आरोपी हल्द्वानी उपकारागार में एक ही बैरक में मौजूद थे। 26 जुलाई को एक बुजुर्ग बंदी ने हिंसा के आरोपी से उसके पसीने से दुर्गंध आने की बात कही थी। इस पर दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई थी। वहीं 29 जुलाई को जेल परिसर में दाढ़ी बनवाने को लेकर हुए विवाद को हिंसा मामले के आरोपियों ने सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की थी। इन लोगों ने अपने मिलने आने वाले लोगों के माध्यम से झूठी बातें बाहर फैला दी।

इसके बाद धर्म गुरुओं ने जेल में आकर जेल अधीक्षक से मुलाकात की। सीसीटीवी फुटेज की जांच में मामला झूठा निकला। उधर खबर प्रकाशित होने के बाद जेल मुख्यालय ने मामले की पूरी रिपोर्ट तलब की। वहीं खुफिया एजेंसियों और पुलिस की जांच रिपोर्ट शासन भेजी गई।

इसके बाद आईजी जेल के आदेश पर शादाब, सुलेमान और जावेद को हरिद्वार जेल और रिजवान, समीर और सलमान को अल्मोड़ा जेल में शिफ्ट कर दिया गया। जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि आईजी जेल विमला गुंज्याल के निर्देश पर विवाद में शामिल सभी छह आरोपियों को सोमवार सुबह दूसरी जेलों में शिफ्ट किया गया है।

और पढ़े  हरिद्वार: बाबा रामदेव बोले-सनातन पर चौतरफा कुठाराघात, एससी-एसटी मुद्दे और धर्म विरोधी बयानों पर जताई आपत्ति

समय से जानकारी नहीं देने पर बंदीरक्षक का भी स्थानांतरण
बंदीरक्षक प्रमोद चंद पर आरोप थे कि उसने समय से उच्चाधिकारियों को विवाद की जानकारी नहीं दी। इस मामले में आईजी जेल ने रिपोर्ट मांगी थी। जांच में बंदीरक्षक ने अपनी गलती मानी है। आईजी जेल ने बंदीरक्षक प्रमोद का स्थानांतरण पौड़ी जेल में कर दिया है।

  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…