करवाचौथ पर भुलाया 5 महीने पुराना झगड़ा- अलग रह रही पत्नी ने रखा व्रत, चौकी पहुंची..समझौते के बाद पति संग गई

Spread the love

 

रेलू झगड़े की वजह से बीते 5 महीने से अलग-अलग रह रहे पति-पत्नी करवाचौथ के दिन बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना चौकी पहुंचे। जहां दोनों ने अलग-अलग रहने की वजह बताई। मंधना चौकी इंचार्ज सौरभ प्रताप सिंह और महिला कांस्टेबल गिरजेश शुक्ला ने गुड पुलिसिंग का उदाहरण पेश करते हुए दोनो की समस्याएं सुनी और फिर करवाचौथ का महत्व बताते हुए उचित सलाह दी। इसके बाद पति-पत्नी दोनों खुशी-खुशी साथ रहने को राजी हो गए।

नानकारी निवासी अजय और मंधना के विद्यापुरम निवासी राखी की शादी 8 साल पहले हुई। दोनों के एक 7 साल का बेटा भी है। घरेलू झगड़े की वजह से दोनों बीते 5 महीने से अलग-अलग रह रहे थे। बेटा अजय के साथ रह रहा था। करवाचौथ के दिन राखी ने व्रत रखा और मंधना चौकी पहुंची, जहां उसने मंधना चौकी इंचार्ज सौरभ प्रताप सिंह को भावुक होकर पूरी बात बताई।

राखी के परिचितों ने अजय को मंधना चौकी बुलाया। मंधना चौकी इंचार्ज सौरभ प्रताप ने दोनों के परिजनों की मौजूदगी में उचित परामर्श दिया। इसके बाद दोनों खुशी-खुशी साथ रहने को राजी हो गए। दोनों के चेहरों पर मुस्कान आ गयी। इसके बाद पति अजय मंधना बाजार गया, जहां से उसने करवाचौथ की पूजा के लिए सामान और मिठाई खरीदी और पत्नी राखी को दिया। दोनों खुशी-खुशी घर चले गए।


Spread the love
और पढ़े  अमेरिका में गुजराती स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या, बेटी बाल-बाल बची, हमलावर फरार
  • Related Posts

    ममता की बढ़ी मुश्किलें: ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, हाईकोर्ट के आदेश के उल्लंघन का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के छात्र संगठन तृणमूल छात्र परिषद के आयोजकों के खिलाफ हेस्टिंग्स थाने में मामला दर्ज किया गया है।…


    Spread the love

    अंकित बालियान हत्याकांड: ‘चुप हूं, इसका मतलब यह नहीं कि…’, इसलिए तो न लिखी अंकित की हत्या की पटकथा

    Spread the love

    Spread the loveहरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने दो शूटरों को दबोच लिया है। पता चला है कि इस वारदात को हरियाणा के पानीपत और करनाल के शूटरों…


    Spread the love