2026 India Post GDS Recruitment: 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका, आज से करें आवेदन, देखें 

Spread the love

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू गई है। रजिस्ट्रेशन 31 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक रहेगी, जबकि आवेदन फॉर्म 2 फरवरी से 16 फरवरी 2026 के बीच सब्मिट करना होगा।

 

फॉर्म में सुधार की सुविधा 18 से 19 फरवरी 2026 के बीच उपलब्ध होगी। इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार indiapostgdsonline.gov.in

पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 16 फरवरी 2026 है और पहली मेरिट लिस्ट 28 फरवरी 2026 को जारी की जा सकती है।

 

आवेदन के लिए योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है, जिसमें मैथ्स और अंग्रेजी शामिल हों। इसके अलावा जिस सर्किल के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान होना जरूरी है और साइकिल चलाना भी आना चाहिए।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी गई है — अनुसूचित जाति (SC) को 5 साल और ओबीसी वर्ग को 3 साल की छूट मिलेगी।

 

वेतनमान और चयन प्रक्रिया

पद के अनुसार वेतनमान अलग-अलग है। बीपीएम के लिए 12,000  रुपये  से 29,380 रुपये और एबीपीएम/डाक सेवक के लिए 10,000 रुपये से 24,470  रुपये  है। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन जमा आवेदनों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को डिविजनल हेड के पास जाकर दस्तावेज़ सत्यापन कराना होगा।


Spread the love
  • Related Posts

    अग्निवीर INET- भारतीय नौसेना में अग्निवीर आईनेट की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 14 मार्च से भरें फॉर्म

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय नौसेना ने अग्निवीर (INET) 2026 भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती अग्निवीर SSR 01/2027 और 02/2027, अग्निवीर MR 01/2027 और 02/2027 तथा…


    Spread the love

    Vacancy 2026- रेलटेल में निकली मैनेजर की भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन,सैलरी…

    Spread the love

    Spread the loveरेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने तकनीकी विभाग (डेटा सेंटर) में भर्ती के लिए नई अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से योग्य और ऊर्जावान उम्मीदवारों…


    Spread the love