Vacancy2026: रेलवे में ग्रुप-डी के 22195 पदों पर भर्ती, 10वीं और आईटीआई पास आज से करें आवेदन

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी के 22195 पदों के लिए भर्ती 2026 निकाली है। आईटीआई और 10वीं पास उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  rrbchennai.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च, 2026 है। इस भर्ती के तहत कुल 21,997 पदों को भरा जाएगा।

 

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा आईटीआई, समकक्ष योग्यता या एनसीवीटी से राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र (NAC) रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 01 जनवरी 2026 तक 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट भी दी जाएगी।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

आवेदन शुल्क सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल वर्ग के लिए 500 रुपये रखा गया है, जिसमें से 400 रुपये सीबीटी परीक्षा में उपस्थित होने पर वापस कर दिए जाएंगे। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला/पूर्व सैनिक/ट्रांसजेंडर/अल्पसंख्यक/ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये है, जो सीबीटी में शामिल होने पर पूरी तरह वापसी योग्य होगा।

 

कैसे होता है चयन?

रेलवे के लेवल-1 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाता है।

पहले चरण में उम्मीदवारों को CBT परीक्षा में बैठना होता है, जिसमें उनके ज्ञान और योग्यता का मूल्यांकन किया जाता है। इसके सफल होने पर PET आयोजित किया जाता है, जिसमें शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया जाता है। इसके बाद उम्मीदवारों के दस्तावेज और मेडिकल परीक्षण के आधार पर अंतिम चयन तय होता है।

कितना मिलेगा वेतन?

विभिन्न लेवल-1 पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) के वेतन मैट्रिक्स के लेवल-1 में रखा जाएगा, जिसमें प्रारंभिक वेतन 18,000 प्रति माह होगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्राप्त होंगी, जैसे कि हाउस रेंट अलाउंस, महंगाई भत्ता और अन्य लाभ।

  • Related Posts

    सरकारी नौकरी: इन 4 भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, तुरंत भरें फॉर्म, जानें डिटेल्स

    सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए चार संस्थानों में भर्ती के अवसर हैं। इनमें दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन…

    5200+ पद: आज बंद हो रही पांच भर्तियों की आवेदन विंडो, एसएससी समेत इन विभागों में नौकरी, कौन भर सकता है फॉर्म?

    सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आज यानी 7 अक्तूबर 2026 महत्वपूर्ण तारीख है। इस दिन UKSSSC, SSC, UPESSC समेत कई भर्तियों की लास्ट डेट है। इनमें 2,536…