2025 एशिया कप: भारत का फैसला- विजेता ट्रॉफी नहीं उठाने का लिया फैसला,एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी को दिखाया आईना

Spread the love

 

भारतीय टीम ने एशिया कप जीतने के बाद विजेता ट्रॉफी नहीं उठाने का फैसला लिया है। दरअसल, टीम ने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला किया था जिसके बाद पुरस्कार समारोह टीम को ट्रॉफी दिए बिना ही समाप्त हो गया। ऐसी खबरें थी कि टीम अमीरात क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष के हाथों से ट्रॉफी लेगी, लेकिन टीम ने ट्रॉफी नहीं उठाने का फैसला किया।

पुरस्कार समारोह में हुई देरी
नकवी पुरस्कार वितरण समारोह शुरू होने से पहले एक तरफ खड़े थे और भारतीय खिलाड़ी 15 गज के भीतर खड़े थे । उन्होंने अपनी जगहों से हटने से इनकार कर दिया और समारोह में विलंब होता जा रहा था। समझा जाता है कि भारतीय टीम प्रबंधन ने पूछा होगा कि विजेता की ट्रॉफी कौन देगा और एसीसी में आपस में बातचीत शुरू हो गई क्योंकि उन्हें पता है कि भारतीय टीम नकवी से ट्रॉफी लेना पसंद नहीं लेगी। नकवी के मंच पर आने के बाद दर्शकों से भारतीय प्रशंसकों ने भारत माता की जय के नारे लगाने शुरू कर दिए।
दर्शकों ने लगाए ‘इंडिया-इंडिया के नारे’
नकवी जैसे ही मंच पर आए, उन्हें बताया गया कि भारतीय टीम उनसे ट्रॉफी नहीं लेगी और वह जबरदस्ती करेंगे तो आधिकारिक विरोध दर्ज किया जाएगा। नकवी इंतजार करते रहे और अचानक आयोजकों में से कोई ट्रॉफी ड्रेसिंग रूम के भीतर ले गया। एक अन्य नाटकीय घटनाक्रम में पाकिस्तानी टीम मैच खत्म होने के एक घंटे बाद तक ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं आई। सिर्फ पीसीबी अध्यक्ष नकवी अकेले खड़े होकर शर्मिंदगी झेलते रहे। करीब 55 मिनट बाद जब पाकिस्तानी टीम बाहर आई तो दर्शकों ने ‘इंडिया इंडिया’ के नारे लगाए।

फाइनल से पहले ही अटकलें लगाई जा रही थी कि भारतीय खिलाड़ी जीतने पर नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे। नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष और अपने देश के गृहमंत्री भी हैं और भारत विरोधी रवैये के लिए जाने जाते हैं। भारतीय टीम ने पाकिस्तान की ओर से किसी से भी हाथ नहीं मिलाने और मैदान से इतर कोई बातचीत नहीं करने की नीति अपनाई है। नकवी ने पिछले दिनों एक्स पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वीडियो डाला था जिसमें वह विमान क्रैश होने का इशारा करते हुए गोल का जश्न मना रहे थे। पाकिस्तान के विवादित तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने भी भारत के खिलाफ 21 सितंबर को सुपर 4 मैच के दौरान यही भड़काऊ इशारा किया था जिसकी वजह से उन पर जुर्माना लगाया गया था।

Spread the love
  • Related Posts

    IND vs SL: 600वें टेस्ट से पहले गॉल में टीम इंडिया ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर दिखा देशभक्ति का जज्बा

    Spread the love

    Spread the love भारत आजादी के 80 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। देशभर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया जा रहा है और देशभक्ति के…


    Spread the love

    IND vs SL Test: जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर, पहली बार टीम इंडिया में चुने गए आकिब नबी

    Spread the love

    Spread the loveभारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान…


    Spread the love