2024 विजयदशमी: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी विजयदशमी की शुभकामनाएं

Spread the love

देश आज दशहरा का पर्व मना रहा है। यह पर्व हर वर्ष शारदीय नवरात्रि के समापन के साथ दशमी तिथि को विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विजयदशमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से ट्वीट कर देशवासियों के लिए विजय की कामना की।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ट्वीट
दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा कि देशवासियों को विजयादशमी की असीम शुभकामनाएं। मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में विजय हासिल हो, यही कामना है।

 

 दशहरा क्यों मनाया जाता है
दशहरा का त्योहार असत्य पर सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन 10 दिन से चलने वाले युद्ध में मां दुर्गा ने महिषासुर का वध कर दिया था और भगवान राम ने रावण का अंत करके लंका पर विजय प्राप्त की थी। इस वजह से इस दिन शस्त्र पूजा, दुर्गा पूजा, राम पूजा और शमी पूजा का महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो कार्य शुरू किया जाता है उसमें जीत अवश्य मिलती है।

 

 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया शस्त्र पूजन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयदशमी के अवसर पर पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में सुकना कैंट में शस्त्र पूजा की।

मोहन भागवत ने की शस्त्र पूजा
वहीं, इस मौके पर नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने भी पथ संचलन का आयोजन किया। इस दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद थे। विजयादशमी के अवसर पर उन्होंने शस्त्र पूजा की। शस्त्र पूजा के दौरान पद्म भूषण और पूर्व ISRO प्रमुख के. राधाकृष्णन भी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है दशहरा
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को इस पर्व को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि पर भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध करते हुए विजय हासिल की थी, जिस कारण से इसे विजयादशमी भी कहा जाता है। दशहरे पर देशभर में कई जगहों पर रावण का दहन किया जाता है। इसके अलावा विजयादशमी पर शस्त्रों की पूजा भी होती है।

और पढ़े  केरल चुनाव: खरगे के 'अनपढ़' वाले बयान पर थरूर की प्रतिक्रिया, बोले...

Spread the love
  • Related Posts

    कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी: मुर्शिदाबाद में बरसे PM मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने साफ लफ्जों में कहा…


    Spread the love

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love