बेटे की मौत- एक ही चिता में पिता-पुत्र के शवों का अंतिम संस्कार,बेटे की मौत के 90 मिनट बाद पिता ने भी दम तोड़ा

Spread the love

ठाकुरद्वारा क्षेत्र के टांडा अफजल की ग्राम प्रधान किरण देवी के इकलौते बेटे लवी कुमार (20) की मौत के डेढ़ घंटे बाद उनके पति योगेंद्र सिंह (48) ने भी दम तोड़ दिया। बेटे की तबीयत खराब होने पर योगेंद्र सिंह की सदमे में हालत बिगड़ गई थी। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शुक्रवार को एक ही चिता पर पिता-पुत्र के शवों का अंतिम संस्कार किया गया। टांडा अफजल की ग्राम प्रधान किरण देवी के बेटे लवी कुमार के फेफड़ों में इंफेक्शन हो गया था। उसका इलाज काशीपुर में चल रहा था। वहां से कुछ आराम होने पर परिजन उसे गांव ले आए थे।

दोबारा हालत बिगड़ने पर दिल्ली के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया था। बेटे के बीमार होने से परेशान पिता की भी हालत बिगड़ गई। छह दिन पहले उन्हें उत्तराखंड के जसपुर में दिखाया, जहां सुधार न होने पर उन्हें भी काशीपुर में भर्ती कराया गया था।

शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान लवी कुमार की मौत हो गई। लवी की मौत से परिजनों में मातम छा गया। लवी का शव घर लाने के लिए परिजन रवाना हुए ही थे कि डेढ़ घंटे बाद काशीपुर के अस्पताल में भर्ती योगेंद्र ने भी दम तोड़ दिया। योगेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही पूरा गांव प्रधान के घर पहुंच गया।

सुबह 11 बजे योगेंद्र का शव गांव लाया गया। उसके लगभग ढाई घंटे बाद लवी कुमार का शव भी परिजन दिल्ली से ले आए। गांव में दोनों के अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। दोपहर में ग्रामीणों ने प्रधान के खेत में एक ही चिता बनाकर दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।

और पढ़े  Rules For Mobile: क्या पति-पत्नी चेक कर सकते हैं एक-दूसरे का मोबाइल? जानें...

 

ग्राम प्रधान और उसकी पुत्री हुईं बेहोश

घर में दो मौतों से कोहराम मच गया। प्रधान किरन देवी और उनकी पुत्री सोनम और हिमांशी का रो-रोकर बुरा हाल है। रोते-रोते हालत इतनी खराब हो गई कि वह बेहोश होकर गिर गईं। भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त की। लवी प्रताप प्रधान का इकलौता पुत्र था।

वह बीएससी पास करने के बाद घर पर ही पिता के साथ खेती के कार्य में सहयोग करता था। योगेंद्र सिंह गांव में पत्नी के साथ ग्राम प्रधानी के कार्य में भी सहयोग करते थे। गांव में उनकी उनकी छवि सज्जन व्यक्तियों में थी। चर्चा है कि प्रधान के बेटे ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिसकी वजह से तबीयत खराब हुई थी।


Spread the love
  • Related Posts

    PM Modi- प्रधानमंत्री मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को किया रवाना, इन प्रोजेक्ट्स का भी हुआ उद्घाटन-शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveपीएम मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रेलवे जंक्शन से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।…


    Spread the love

    शर्त के साथ रोक हटी- SC ने खोला ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज का रास्ता, जानें कब आएगी फिल्म?

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की अखिल भारतीय रिलीज को मंजूरी देते हुए स्पष्ट किया है कि फिल्म को 28 जुलाई या उसके बाद ही देशभर…


    Spread the love