2024 रक्षाबंधन:- पूरे देश में आज मनाया जा रहा रक्षाबंधन का त्योहार, इस मुहूर्त में राखी बांधना होगा शुभ,बहनें इस समय बांधें भाइयों को राखी

Spread the love

2024 रक्षाबंधन:- पूरे देश में आज मनाया जा रहा रक्षाबंधन का त्योहार, इस मुहूर्त में राखी बांधना होगा शुभ,बहनें इस समय बांधें भाइयों को राखी

रक्षाबंधन का त्योहार हिन्दू धर्म के बड़े त्योहारों में से एक है, जिसे देश भर में धूमधाम और पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी या रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु और मंगल कामना करती हैं। इस पावन पर्व पर बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र को बांधती हैं और उनसे अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। वहीं स्वास्थ्य की दृष्टि से भी रक्षासूत्र काफी लाभकारी होता है। राखी बांधने से कफ,पित्त और वात जैसी कई बीमारियां दूर हो सकती हैं और अंतर्मन में भय नहीं सताता है।

आज भाई बहन के प्रेम के प्रतीक का पर्व रक्षाबंधन पूरे देश में मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में रक्षाबंधन के त्योहार का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार हर वर्ष श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया रहेगा। ऐसी मान्यता है जब भी भद्रा होती है तो इस दौरान राखी बांधना शुभ नहीं होता है। राखी हमेशा भद्राकाल के बीत जाने के बाद ही बांधी जाती है।

रक्षाबंधन पर शुभ संयोग
आज रक्षाबंधन पर कई तरह के शुभ संयोग बने हुए हैं। इन संयोगों में सर्वार्थसिद्ध और रवि योग खास है। इसके सूर्यदेव अपनी स्वराशि में हैं, शनिदेव शश राजयोग बना रहे हैं। और बुध-शुक्र से बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग बन रहा है।

और पढ़े  कैटरिंग ट्रक में छिपकर ट्रंप ने बदला विमान: ईरान की धमकी के बीच कैसे तुर्किये से निकले?

आज रक्षाबंधन पर कब बंधवाएं राखी ?
आज राखी का त्योहार है,लेकिन सुबह से ही भद्राकाल के रहते राखी दोपहर के बाद बांधना शुभ रहेगा। शास्त्रों के अनुसार राखी हमेशा भद्राकाल के बीत जाने के बाद ही बंधवानी चाहिए। आइए जानते हैं कब राखी बंधवाना शुभ रहेगा।

दोपहर राखी बांधने का समय- भद्रा काल के समापन के बाद दोपहर 01 बजकर 32 मिनट के बाद से लेकर 4 बजकर 19 मिनट तक।

रक्षाबंधन का प्रदोष काल का मुहूर्त- शाम 06 बजकर 56 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 07 मिनट तक।


Spread the love
  • Related Posts

    जनगणना में पूछे जाएंगे कौन से 40 सवाल?,जाति क्या, कोविड टीका कहां लगवाया?, गृह मंत्रालय ने जारी की सूची

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार ने जनगणना 2027 के दौरान जनसंख्या की गणना के चरण में पूछे जाने वाले 40 सवालों की सूची जारी कर दी है। सरकारी आदेश के मुताबिक,…


    Spread the love

    चीन को अमेरिकी टैरिफ से बचने में मदद कर रहे भारत समेत 40 देश, अमेरिका ने लगाया गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the loveडोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने भारत, कनाडा और यूरोपीय संघ समेत अमेरिका के 40 से ज्यादा व्यापारिक साझेदारों की पहचान की है। इन पर आरोप है कि वे एक ‘शैडो…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *