रुद्रप्रयाग- हैदराबाद से जुड़े 2 साल पुराने अश्लील वीडियो को स्थानीय युवती का बताकर किया वायरल, 11 पर केस

हैदराबाद से जुड़े दो साल पुराने अश्लील वीडियो को स्थानीय युवती का बताकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में एक दमकल कर्मी, छह नाबालिग और चार ग्रुप एडमिन हैं।

थाना अगस्त्यमुनि क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने 29 अगस्त को दो युवकों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि एक अश्लील वीडियो को उनकी बेटी का बताकर वायरल किया जा रहा है, जबकि उस वीडियो से उनकी बेटी का कोई संबंध नहीं है। विवेचना में नौ अन्य नाम भी सामने आए। पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ कि उक्त वीडियो वर्ष 2023 का है और हैदराबाद से जुड़ा हुआ है। इसे बदनाम करने के उद्देश्य से गलत व्यक्ति का बताकर वायरल किया गया।
पुलिस ने सभी 11 आरोपियों पर महिला का अपमान और निजता का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। अधिकांश आरोपी स्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। इस प्रकरण से पीड़ित परिवार को मानसिक व सामाजिक रूप से काफी प्रताड़ित होना पड़ा।

एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि आरोपी सुभांत निवासी ग्राम धरसाल, आदित्य सिंह निवासी ग्राम जयकंडी, गौरव निवासी ग्राम रायड़ी, हर्षु लाल निवासी ग्राम फलई और दमकल कर्मी भरत भंडारी निवासी ग्राम रायड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, अन्य छह नाबालिग हैं। आरोपियों में चार ग्रुप एडमिन हैं।

और पढ़े  बागेश्वर: फर्जी दस्तावेज पर नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, शिक्षा विभाग में खलबली
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…