देहरादून- बिल लाओ इनाम पाओ योजना:- खत्म हुआ इंतजार..CM धामी की मौजूदगी में कल निकलेगा मेगा ड्रा, मिलेंगे बंपर इनाम

राज्य कर विभाग की बिल लाओ-इनाम पाओ योजना में पंजीकृत 87 हजार उपभोक्ताओं का मेगा ड्राॅ के लिए इंतजार खत्म हो गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में मेगा ड्राॅ निकाल कर विजेताओं की घोषणा की जाएगी। मेगा ड्राॅ में विजेताओं को 1888 पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार में दो इलेक्ट्रिक कार दी जाएगी।

जीएसटी बिल के लिए उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार ने एक सितंबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक बिल लाओ-इनाम पाओ योजना शुरू की थी। उपभोक्ताओं के उत्साह को देखते हुए सरकार ने योजना को 31 मार्च 2024 तक बढ़ाया। योजना में सामान खरीद पर जीएसटी बिल भेजने पर हर महीने लक्की ड्राॅ निकाला गया, जिसमें 1500 विजेताओं को मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ईयर बट्स दिए गए।
योजना 31 मार्च 2024 को बंद हो गई। सितंबर 2024 में अंतिम मासिक लक्की ड्राॅ निकाला गया। लेकिन योजना के मेगा ड्राॅ के लिए 87 हजार उपभोक्ता पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से इंतजार कर रहे थे। विशेष आयुक्त राज्य कर आईएस बृजवाल ने बताया कि बिल लाओ-इनाम पाओ योजना में 87,000 उपभोक्ताओं ने 6,39,057 बिल अपलोड किए गए हैं। जिनका कुल मूल्य 269.50 करोड़ है। 31 अक्तूबर को मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मेगा ड्राॅ निकाला जाएगा।

मेगा ड्रा में ये पुरस्कार
योजना के मेगा ड्राॅ में प्रथम पुरस्कार में दो इलेक्ट्रिक कार, द्वितीय पुरस्कार में 16 कारें, तृतीय पुरस्कार में 20 इलेक्ट्रिक स्कूटी, चौथे पुरस्कार में 50 मोटरसाइकिल, पांचवें पुरस्कार में 100 लैपटॉप, छठा पुरस्कार में 200 स्मार्ट टीवी, सातवां पुरस्कार 500 टैबलेट, आठवें पुरस्कार में एक हजार माइक्रो वेब ओवन विजेताओं को दिए जाएंगे।

और पढ़े  देहरादून: किराए के कमरे में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा, महिला समेत 4 गिरफ्तार
  • Related Posts

    अयोध्या- बैठक में मौजूद संत महंत,सीएम योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथन

      मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में दीपोत्सव-2026 को दिव्य, भव्य और गरिमामय बनाने के लिए अयोध्या में तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन को सुव्यवस्थित और सकुशल संपन्न कराने…

    महर्षि वाल्मीकि जयंती: अखिलेश और राहुल गांधी पर बरसे CM धामी, बोले-उत्तराखंड के मान-सम्मान से बड़ा कुछ नहीं

    मुख्यमंत्री धामी ने नगर निगम की ओर से आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती की शोभायात्रा के कार्यक्रम में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव उत्तराखंड…