हरिद्वार- अखाड़े के विरोध में बयानबाजी करने पर 2 महामंडलेश्वर निष्कासित, मामले को गंभीरता से लिया गया

Spread the love

क तरफ सरकार और अखाड़े कुंभ को दिव्य और भव्य रूप बनाने के लिए मिलकर कार्य कर रहे हैं, वहीं, दूसरी तरफ कुछ महामंडलेश्वरों की ओर से अपने ही अखाड़े के विरोध में काम किया जा रहा है। इससे इन दोनों महामंडलेश्वरों को निष्कासित कर दिया गया है। शुक्रवार को अखाड़ों और सीएम की बैठक के बाद आश्रमधारी और स्थानधारी संत नाराज हैं। इससे वह अखाड़ों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। इनमें श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के दो महामंडलेश्वर भी शामिल हैं। इसे जूना अखाड़े की ओर से गंभीरता से लिया गया है। कुंभ की तैयारियों पर सवाल उठाने और अखाड़े की परंपरागत मर्यादा के विरुद्ध कथित रूप से बयानबाजी करने पर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े ने सख्त कदम उठाते हुए दो वरिष्ठ संतों को निष्कासित कर दिया है।

श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत मोहन भारती महाराज ने अखाड़े के अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं के उल्लंघन के आरोप में महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज और महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि महाराज को तत्काल प्रभाव से अखाड़े से बाहर कर दिया है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- Helicopter Service: ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए हो जाएं तैयार, वरना करना पड़ेगा इंतजार, आज से शुरुआत
  • Related Posts

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love

    हरिद्वार- चारधाम यात्रा, परिवहन विभाग ने 600 वाहनों को दी हरी झंडी, तकनीकी जांच के बाद ग्रीन कार्ड जारी

    Spread the love

    Spread the love     आगामी चार धाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और परिवहन विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में…


    Spread the love