2 अगस्त आज से खुल जाएंगे उत्तराखंड,पंजाब, और हिमाचल के स्कूल, कोरोना गाइडलाइन का हो सख्ती से पालन ।

Spread the love

पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज से स्कूल खुल जाएंगे। पंजाब में सभी सरकारी-गैर सरकारी स्कल खोले जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि स्कूल में सिर्फ उन्हीं शिक्षकों व स्टाफ को प्रवेश मिलेगा जिन्होंने टीके की दोनों खुराकें ली हैं। साथ ही बिना अभिभावकों की लिखित सहमति के विद्यार्थियों को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं, उत्तराखंड में नौंवी से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल खुलेंगे। शिक्षा सचिव ने निर्देश दिए हैं कि बोर्डिंग एवं डे-बोर्डिंग स्कूलों में आवासीय परिसर में निवास करने वाले छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ को अधिकतम 48 घंटे पहले की आरटीपीसीआर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी जरूरी होगी। इसके बाद ही उन्हें स्कूल में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश में भी सोमवार से 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की ही नियमित कक्षाएं लगेंगी। पांचवीं से आठवीं कक्षा के बच्चे शिक्षकों से परामर्श लेने के लिए स्कूल आ सकेंगे।


Spread the love
और पढ़े  ब्रिटिश PM स्टार्मर ने इस्तीफा दिया,पद छोड़ने के बाद कहा- देश हित में फैसला
  • Related Posts

    देहरादून: BJP-कांग्रेस में टिकट पाने की दौड़ में कई चेहरे, पुरानों पर भरोसा या नए पर खेला जाएगा दांव

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा का गढ़ मानी जाने वाली डोईवाला विधानसभा में बृजभूषण गैरोला विधायक हैं लेकिन यहां की विरासत संभालने के लिए भाजपा के कई दावेदार मैदान में जोर आजमाइश…


    Spread the love

    देहरादून: पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, प्रशासन और निहंगों के बीच सकारात्मक वार्ता, बढ़ाई सुरक्षा

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब से हिमाचल के रास्ते उत्तराखंड आने की कोशिश कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर पांवटा साहिब सीमा पर शुक्रवार को हालात तरह सामान्य रहे। प्रशासन और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *