अयोध्या।नगर में जलभराव हुआ तो सफाई एजेंसी होगी जवाबदेह: त्रिपाठी

 मानसून के मद्देनजर शहर को जलभराव से मुक्त रखने के उद्देश्य से नगर निगम ने नालों की सफाई अभियान में तेजी ला दी है। नगर निगम कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि बारिश के दौरान यदि किसी क्षेत्र में नालों की सफाई अधूरी रहने के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है तो उसके लिए संबंधित सफाई दल और जिम्मेदार एजेंसी को उत्तरदायी माना जाएगा।
नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के साथ नालों की प्रगति की समीक्षा करते हुए महापौर ने निर्देश दिए कि सभी प्रमुख नालों की सफाई एक सप्ताह के भीतर पूरी कर ली जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
नगर आयुक्त ने निर्माण एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को प्रतिदिन नालों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जहां भी सफाई कार्य में लापरवाही पाई जाएगी, वहां संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
समीक्षा बैठक में बताया गया कि नगर निगम क्षेत्र में कुल 314 छोटे-बड़े नालों की सफाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें 21 बड़े, 125 मझोले तथा 168 छोटे नाले शामिल हैं। अब तक 15 बड़े, 34 मझोले और 45 छोटे नालों सहित कुल 77 नालों की सफाई पूरी की जा चुकी है। वहीं सात बड़े, 31 मझोले और 48 छोटे नालों सहित कुल 86 नालों में सफाई कार्य प्रगति पर है। इनकी कुल लंबाई लगभग 15.540 किलोमीटर है।
बैठक के दौरान मानस भवन नाले की सफाई में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए। साकेतपुरी नाले की समीक्षा में अधिकारियों ने बताया कि लगभग 20 मीटर हिस्से में अयोध्या विकास प्राधिकरण के स्तर से निर्माण कर उसे जोड़ने का कार्य शुरू हो चुका है।
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडे ने बताया कि नगर आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग से संबंधित नालों की निगरानी का दायित्व अपर नगर आयुक्त भरत भार्गव को सौंपते हुए नियमित निरीक्षण और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र, अधिशासी अभियंता दीपांकर सिंह, सहायक अभियंता राजपति यादव, भारत वर्मा तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़े  UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की 'कातिल' ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…