बागेश्वर धाम: बागेश्वर धाम में हुआ बड़ा हादसा,पंडाल का हिस्सा गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत, आठ घायल

 

छतरपुर बागेश्वर धाम में गुरुवार सुबह पंडाल का एक हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल बताए गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि बारिश और आंधी के चलते ये हादसा हुआ। हादसा सुबह 7 बजे आरती के बाद हुआ। लोहे का एंगल गिरने की वजह से श्रद्धालु के सिर पर चोट लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरती के दौरान बारिश हो रही थी। इसी समय भारी भीड़ जमा हो गई। बारिश से बचने के लिए लोग शेड के नीचे पहुंचे थे। मृतक का नाम श्यामलाल कौशल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

घायल राजेश ने बताया कि उनके ससुर लाला श्यामलाल कौशल की इस हादसे में मौत हो गई है। वहीं परिवार के 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों में पत्नी सौम्या, बच्ची पारुल, बच्ची उन्नति, पड़ोसी आर्यन, कमला हैं। इनको अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि हम लोगों को दर्शन के लिए जाना था पानी गिरने लगा तो भागकर पंडाल के नीचे खड़े हो गए और जब पानी बंद हो गया तभी अचानक पंडाल गिर गया और भगदड़ मच गई। हम लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई है। यहां पंडाल में तकरीबन 15 से 20 लोग नीचे दब गए तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि बड़े पापा के सिर में लोहे का पाइप लग गया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बता दें कि कथा वाचक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री चार जुलाई को अपना जन्मदिन बागेश्वर धाम में मनाने वाले हैं। इसको लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ बागेश्वर धाम पहुंची हुई है। आयोजन के लिए बागेश्वर धाम को भव्य रूप से सजाया गया है। एक से तीन जुलाई तक बालाजी का दिव्य दरबार यहां लगाया जा रहा है।

और पढ़े  राजस्थान: न्यायिक परिसरों में खुलेंगे शिशु गृह, HC प्रशासन ने दिए निर्देश

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अपनी लंबी विदेश यात्रा के बाद लौटे हैं। इसके बाद धाम में बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विदेश से भी लोग पहुंचे हैं। बागेश्वर महाराज को एक जुलाई से 12 जुलाई तक धाम पर ही रहना है। बागेश्वर धाम पर आयोजित हो रहे 12 दिवसीय महोत्सव के शुरुआती तीन दिनों में भारी भीड़ जमा हुई है।

थाना प्रभारी बोले
बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रुतिया ने बताया कि घटना सुबह की है। दरबार हॉल के सामने वॉटरप्रूफ टेंट लगा हुआ था और उसमें बहुत ज्यादा पानी भर गया था। तेज हवा और दवाब के चलते टेंट का एक हिस्सा नीचे आ गया। इसमें 8 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 4 गंभीर हैं। 4 को मामूली चोटें आई हैं।

  • Related Posts

    भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री,आज PM मोदी और डोनाल्ड टस्क की अहम बैठक

    भारत और पोलैंड के रिश्तों को नई दिशा देने के लिए आज, 22 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के बीच अहम बैठक होगी। टस्क…

    मुख्यमंत्री मान का कटा 50 हजार का चालान: ‘पेरिस से लौटने पर किया गया अपमान’

    आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार पंजाबियत को नीचा दिखाने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देती…