हल्द्वानी : मुखानी की चीता पुलिस मे मौजूद कांस्टेबल ललित सती व नरेंद्र राणा ने दिया व्यक्ति को जीवनदान

डायल 112 पर थाना मुखानी चीता पुलिस को सूचना दी गई कि पीली कोठी में एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में सड़क किनारे गिरा पड़ा है उक्त सूचना पर तत्काल थाना मुखानी की चीता पुलिस के कांस्टेबल नरेंद्र राणा व कांस्टेबल ललित सती के द्वारा सड़क किनारे बेहोशी की हालत में गिरे हुए व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर ही बैठा कर बेस अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर द्वारा उसकी स्थिति काफी नाजुक बताई गई ।
थाना पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति के बारे में पता किया गया तो उसका नाम कुन्दन सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी कुल्यालपुरा हल्द्वानी का अपनी पत्नी से विवाद होने पर सल्फास की गोलियां खा ली थी,
मौके पर चीता पुलिस द्वारा समय से पहुंचकर उपरोक्त व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया जिसके फलस्वरूप अब उक्त व्यक्ति खतरे से बाहर है।

और पढ़े  कोटद्वार: घमंडपुर में कपड़ों की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख, कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई गई
  • Related Posts

    अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा: चारपाई के नीचे छिपाया शव, फिर कार से नदी में फेंका, महिला और उसका भाई गिरफ्तार

    बागेश्वर का चर्चित अधिवक्ता और पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए महिला आरोपी लता भंडारी…

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…