हमें भारत को शहीद भगत सिंह के सपनों का भारत बनाना है – रामजी पांडे

शहीदे आजम भगतसिंह के जन्मदिवस पर उस महान क्रांतिकारी की पुण्य आत्मा को नमन करते हुए श्रमिक नेता रामजी पांडे ने कहा कि हमे अपने देश भारत को शहीद भगत सिंह के सपनों का भारत बनाना है और इसके लिए हमे जो भी कुर्बानियां देने की जरूरत आन पड़ेगी हम देने के लिए तैयार है ।उन्होंने कहा कि आज देश मे जिस तरह के हालात हैं उसमें भगत सिंह के विचारों की धरातल पर प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। खासतौर पर भगत सिंह और उनके क्रांतिकारी साथियों के साम्राज्यवाद विरोधी- साम्प्रदायिकता विरोधी विचार आज जन जन तक पहुँचाने की जरूरत आन पड़ी है।इसके लिए SVS लगातार प्रयासरत है और हमारा यह प्रयास आखिरी दम तक जारी रहेगा ।उन्होंने कहा कि आज देश का किसान आंदोलन नए कंपनी राज के खिलाफ नई आज़ादी की लड़ाई की इबारत लिख रहा है। जिसमे श्रमिक विकास संगठन निरन्तर अपना योगदान देता रहेगा। रामजी पांडे ने कहा कि भगत सिंह और उनके क्रांतिकारी साथियों ने पुराने कम्पनी राज के खिलाफ लड़कर शहादत दी और देश को आज़ादी दिलाने का काम किया। आज भगत सिंह के वैचारिक वारिस किसान और श्रमिक देश भर में केंद्र सरकार द्वारा लाये जा रहे नए कम्पनी राज के खिलाफ लगातार लड़ रहे हैं।

और पढ़े  UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का...
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…

    विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी

    हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली में…