सीडीएस स्व0 विपिन रावत एवं अन्य शहीदों को की भावभीनी श्रद्वांजलि अर्पित

अयोध्या 10 दिसम्बर 2021 (सूवि)ः-राजकीय बालिका इंटर कालेज सिविल लाइन अयोध्या में एनसीसी विभाग द्वारा सीडीएस स्व0 विपिन रावत एवं अन्य शहीदों की शहादत के उपलक्ष्य में भावभीनी श्रद्वांजलि अर्पित करते हुये नमन किया गया तथा छात्राओ द्वारा मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुश्री sureechi मेहरोत्रा ने कहा कि विपिन रावत के कार्य इतिहास के पन्नों में दर्ज तो अवश्य हो गये है, परन्तु उन्हें देश हर पाल हर समय याद करता रहेगा। उन्होंने कहा कि देश की अपूर्णनीय क्षति हुई है और देश ने एक महान योद्वा को खोया है, जिसका दर्द हमेशा महसूस होता रहेगा। उन्होंने अमर शहीद विपिन रावत के सेना में भर्ती होने से लेकर देश के प्रथम सीडीएस पद पर तैनात होने तक के उनके द्वारा किये गये कार्यो एवं प्राप्त मेडलों का भी उल्लेख किया। उपस्थित एनसीसी के कैडर छात्राओं ने अश्रुपूर्ण वातावरण में कैंडिल जलाकर पूरे विद्यालय परिवार की तरफ से श्रद्वांजलि अर्पित करते हुये ईश्वर से सभी शहीदों के लिए अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की गयी। उक्त अवसर पर उपप्रधानाचार्य श्रीमती कुसुमलता एवं अन्य शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से अपना उद्गार व्यक्त करते हुये सीडीएस स्व0 विपिन रावत एवं अन्य शहीदों की जानकारी छात्र छात्राओं को दी गयी। इस मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षक गण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

और पढ़े  UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का...
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…

    विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी

    हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली में…