सावधान रहे ! महिलाओं के लिए कई समस्याएं खड़ी कर रहा है कोरोना, माहवारी चक्र भी बिगाड़ रहा कोरोना

कोरोना बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों के साथ ही महिलाओं के लिए भी कई समस्याएं खड़ी कर रहा है। कोरोना जहां गर्भवती और गर्भस्थ शिशु पर प्रभाव डाल रहा है, वहीं महिलाओं के माहवारी चक्र को भी प्रभावित कर रहा है।
स्त्री रोग विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना संक्रमित महिलाओं में अनियमित माहवारी के साथ ही कई अन्य शारीरिक समस्याएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे मेें कोरोना से ठीक होने के बाद पौष्टिक खानपान और संतुलित जीवनशैली अपनाकर तमाम समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। 

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. सुजाता संजय का कहना है कि गर्भवती महिलाओं के साथ ही स्वस्थ महिलाओं को भी विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। माहवारी के दौरान महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है।
डिसमेनोरिया की शिकायत
ऐसी स्थिति में महिलाओं के संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है। इन परिस्थितियों में महिलाओं को कोरोना संक्रमण से बचने को लेकर खास एहतियाती कदम उठाना चाहिए।

कोरोना संक्रमण के चलते महिलाओं में एमेनोरिया यानी कभी-कभी माहवारी का नहीं आना जैसी समस्याएं भी देखने को मिल रही है। 

वहीं, मानसिक तनाव से जूझ रही कई महिलाएं डिसमेनोरिया की शिकायत दर्ज करा रही हैं। डिसमेनोरिया होने से माहवारी के दौरान गर्भाशय में असहनीय पीड़ा होती है।

डॉ. सुजाता का मानना है कि महिलाएं किसी भी सूरत में मानसिक तनाव न पालें। तनाव कम करने के लिए तुलसी के पत्ते खाएं और तुलसी की चाय पिएं। शहद और नींबू के साथ ग्रीन टी पीने से भी तनाव कम होता है। अश्वगंधा की जड़ को रोज रात में एक गिलास गर्म दूध में उबालकर पीने से महिलाओं को फायदा होगा।

और पढ़े  ईरान पर बौखलाया अमेरिका: ट्रंप बोले- आसान या मुश्किल एक रास्ता चुनना ही होगा, देश से क्यों निकाले दो राजनयिक?
  • Related Posts

    9/11 दोहराने की थी तैयारी?: वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की तरह निशाने पर थी इस्राइल की मशहूर इमारत, जांच में खुलासा

    दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट एफजेड1073 में हुआ कॉकपिट हमला अब और गंभीर रूप लेता जा रहा है। जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ओमान के…

    प्रेमी युगल का कत्ल: 36 साल का संदीप और 25 की कविता, 8 माह से लिव-इन-रिलेशन में रह रहे थे, दोस्त ने की हत्या!

    दिल्ली से हसनगढ़ दोस्तों से मिलने आए नेबसराय निवासी संदीप (36) और उसकी महिला मित्र कविता (25) की हत्या की गई है। कविता मूलरूप से यूपी के अलीगढ़ की बताई…