सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान नए मामले देखें

देश में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान 39,923 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में यहां 53,249 मरीज ठीक हुए और 695 की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 53 लाख नौ हजार 215 हो गई है। इनमें से 47 लाख सात हजार 980 लोग ठीक हो चुके हैं और पांच लाख 19 हजार 254 सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के चलते अब तक 79,552 लोगों की मौत हो चुकी है

हर दिन कोविड-19 से होने वाली मौतों का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा। हालांकि दैनिक संक्रमित मामले भले ही लगातार कम हो रहे हों लेकिन मृत्यु दर अभी भी भयावह है। इधर कजाकिस्तान से 56 लाख मास्क भारत पहुंचे। वहीं ऑस्ट्रेलिया से 1056 वेंटिलेटर भारत पहुंचे। गोवा में ऑक्सीजन की कमी से कई मरीजों की मौत होने के चलते गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने मुख्यमंत्री सावंत के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी है।

और पढ़े  पश्चिम एशिया: सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूतियों का हमला, बढ़ सकती हैं तेल की कीमतें
  • Related Posts

    PM मोदी का तमिलनाडु दौरा: राज्य को 13 हजार करोड़ की परियोजना की देंगे सौगात, कहां-कहां जाएंगे प्रधानमंत्री?

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को चेन्नई के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम 13,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजना लॉन्च करेंगे। इसमें नया मेट्रो कॉरिडोर, हाईवे में सुधार और…

    तरंग शक्ति-2026 अभ्यास: जोधपुर एयरबेस पर गरजे लड़ाकू विमान, राजनाथ सिंह ने देखा भारतीय वायुसेना का दम

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को राजस्थान के जोधपुर स्थित वायुसेना स्टेशन पहुंचे और बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ के मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए। एयरबेस पहुंचने पर भारतीय…