सपा नेता का अनोखा प्रदर्शन, लोगों को समाजवादी सरसों का तेल उपलब्ध कराया ।

देश में लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर दिव्यांग सपा नेता पंडित समरजीत ने अनोखा प्रदर्शन किया है। दिव्यांग सपा नेता ने जनपद के भरतकुंड क्षेत्र के निषाद बस्ती में जाकर लोगों को समाजवादी सरसों का तेल उपलब्ध कराकर सपा द्वारा की गई घोषणाओं को बताया तथा बेरोजगारी में महंगाई से लूट चुकी जनता के बीच सरसों का तेल वितरण करके दे रहे हैं जनता को राहत पंडित समरजीत ने कहा कि भाजपा सरकार में देश की जनता भूख, भय व भ्रष्टाचार से त्रस्त है, और यही उसके पतन का भी कारण बनेगा। देश के प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री को क्या पता है कि गांव में कैसे चलता है परिवार एक कमाता है 10 को खिलाता है तब चलता है घर परिवार बेतहाशा पेट्रोल डीजल खाद्य पदार्थ तथा सब्जिय और सरसों के तेल आदि ने मूल्य वृद्धि करके  गरीबों की कमर तोड़ने का काम कर रही है भाजपा सरकार उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लोगों की मूलभूत सुविधाओं को सुव्यवस्थित करने की बजाय केवल नाली, सरोवर व उपवन का ही विकास कर रही है दिव्यांग सपा नेता ने दावा किया है। दिव्यांग सपा नेता के कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के पक्ष में अपना समर्थन देकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी ।

और पढ़े  UP विधान परिषद चुनाव: प्रदर्शन दोहराने के बाद गहरी चिंता में भाजपा, यहां सपा की मजबूती बरकार
  • Related Posts

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…