शिवदीप लांडे, पूरा नाम शिवदीप वामन राव लांडे ये नाम तो सुना ही होगा, देखें क्या है पूरी खबर।

शिवदीप लांडे, पूरा नाम शिवदीप वामन राव लांडे ये नाम तो सुना ही होगा. जिस आईपीएस अफसर के नाम से अपराधी आज भी थर्राते हैं, वह सुपरकॉप कोशी प्रक्षेत्र के डीआईजी ललन मोहन प्रसाद का तबादला हो जाने के बाद उनको
कोशी प्रक्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है कोसी प्रक्षेत्र डीआईजी के रूप में शिवदीप लांडे का पदास्थापन होने से पूर्णिया वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई आम लोगों में काफी हर्ष है कि कोशी प्रमंडल अन्तर्गत अपराधों पर अंकुश लग पायेगा।बताते चलते हैं कि
2006 के आईपीएस शिवदीप लांडे कड़क आईपीएस अधिकारी के तौर पर जाने जाते हैं। जानकारी हो कि
शिवदीप लांडे की पहली पोस्टिंग मुंगेर जिले के नक्सल प्रभावित इलाके जमालपुर में हुई थी। बिहार की राजधानी पटना के एसपी के तौर पर अपनी अनोखी कार्यशैली की वजह से शिवदीप पूरे देश में मशहूर हो गए।
कभी वे दुपट्टा ओढ़ कर आरोपी को पकड़ लेते तो कभी बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों की मोटरसाइकिल के सामने निडरता से खड़े हो जाते। बिना लाइसेंस दारू की दुकानें चला रहे दुकानदारों की धर-पकड़ और ऐसे कितने ही बड़े कारनामों को अंजाम देने की वजह से ही आईपीएस अफसर शिवदीप लांडे की गिनती सुपरकॉप के तौर होती है

और पढ़े  अगले 73 वर्षों में धरती से मिट सकता है इंसानों का नामोनिशान? लैंसेट की रिपोर्ट में डराने वाला दावा
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…