पूर्णिया : पुलिस के हाथों लगी बड़ी सफलता, 12 घंटे में किया खुलासा ।।

Spread the love

पूर्णिया पुलिस अधीक्षक दयाशंकर ने जलालगढ़ थाना में PC कर दी जानकारी,
शनिवार को पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक दयाशंकर ने बताया कि 23 दिसम्बर को गुवहाटी से दालकोला के रास्ते गुड़गांव को जा रहे डिलीवरी लिमिटेड कम्पनी कि कंटेनर को मध्यरात्री जलालगढ़ बैसा सीमा गांव के निकट 9 अपराधकर्मियों द्वारा कंटेनर को रोककर हठियार के बल पर चालक को उतारकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया, जबकि उपचालक नरेश यादव को कंटेनर में ही रहने दिया, तथा 2 अभियुक्तों द्वारा कंटेनर के चालक को वैसा सीमा स्थित गैस पाइप लाइन के निकट हाथ पैर बांधकर उतार दिया, वहीं कूरियर के सामान को खाली कर कंटेनर को अररिया जिला के रानीगंज थाना क्षेत्र में छोड़ अपराधी फरार हो गया, कांड कि गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दयाशंकर द्वारा सदर एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार सरोज के नेतृत्व में टीम गठित किया गया । इस टीम में ट्रेनी पुलिस उपाधीक्षक आनंद मोहन गुप्ता, कसबा थानाध्यक्ष अमित कुमार, मरंगा थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, पुअनि मुकेश कुमार मंडल, सदर थानाध्यक्ष मधुरेंद्र कुमार, जलालगढ़ थानाध्यक्ष शशिकांत सिंह, तकनीकी प्रशाखा प्रभारी पंकज आनंद, जलालगढ़ थाना के सअनि नवीन कुमार, रमेश पासवान संजय पासवान शामिल थे । उक्त टीम के सदस्यों द्वारा तकनीकी आधार पर कांड में शामिल 9 अपराध कर्मियों में से एक अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया उसे पूछताछ के क्रम में उसकी निशानदेही पर तीन अपराध कर्मियों को लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया तथा अपराध कर्मी के ही निशानदेही पर चला थाना क्षेत्र के सीमा पर स्थित गैस गोदाम से गैस पाइप में घुसा कर रखे गए सभी डिलीवरी लिमिटेड कंपनी के सामानों को निकालकर बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक दयाशंकर ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी कारू चौधरी पिता स्वर्गीय हरी चौधरी, सोनू चौधरी पिता शंभू चौधरी वैसा सीमा, पप्पू और अमन यादव पिता संजय यादव वैसा सीमा, तथा चौथे अपराधी राजेश चौधरी पिता छेदी चौधरी वैसा सीमा, सभी जलालगढ़ थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस कांड में शामिल अन्य अपराधी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।

और पढ़े  271 करोड़ का बिका पेंटहाउस: कौन हैं मानव सरदाना? जिन्होंने खरीदा सबसे महंगा घर, देश की सबसे महंगी डील का दावा

Spread the love
  • Related Posts

    सरकार का बड़ा फैसला: राज्य में गुटखा-पान मसाला बनाना, बेचना-रखना और ढोना- सब पर 1 साल का प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveकर्नाटक के खाद्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय ने राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा व पान मसाला के निर्माण, भंडारण, वितरण, परिवहन और बिक्री पर एक साल के…


    Spread the love

    जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास मिला मोबाइल फोन, छापेमारी में खुलासे से उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveबंगलूरू के परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल में सीसीबी ने छापेमारी की। इस दौरान पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की बैरक से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किया गया। यह जानकारी  पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *