पूर्णिया : सावधान रहे – ठंड के दिनों में तेजी से बढ़ता है हार्टअटैक व ब्रेन स्ट्रोक के मामले ।

वासियों को सावधान होने की जरूरत है। ठंड के दिनों में हार्ट अटैक व ब्रेन स्ट्रोक के मामले तेजी से बढ़ा है।
ठंड के शुरुआत के साथ ही हार्ट अटैक व ब्रेन स्ट्रोक का भी खतरा बढ़ जाता है।ठंड बढ़ने के साथ हार्ट अटैक व ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों की संख्या में वृद्धि का दर्ज की जा रही है।उल्लेखनीय हो कि हाल के वर्षो में तीस से पचास वर्ष के उम्र के लोगों को इसतरह बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।जबकि पहले हार्ट अटैक व ब्लड प्रेशर का खतरा 30 से 50 वर्षों के लोगो को अधिक होता है।पूर्णिया जिला के कसबा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी के डॉ अशोक कुमार सिंह का कहना है कि ठंड के दिनों में कुछ बातों को ध्यान में रखे तो खतरा कुछ हद तक कम हो जाता है।अटैक होने पर मरीज को तुरंत अस्पताल पहुचाए।अगर अचानक तेज सिर दर्द हो या उलटी आ जाए ,बेहोशी छाने लगे तो हेमरेज की आशंका ज्यादा बढ़ जाता है।ज्यादा ठंड होने के वजह से ब्रेन हेमरेज में खून की नली ब्रेन के अंदर या बाहर फट जाती है।ब्रेन हेमरेज भी पैरालिसिस होता है।इसमें खून का थक्का जम जाती है।और इसे हटाने के लिए सर्जरी करनी पड़ती है।दूसरी तरफ रक्त वाहिकाओं में किसी रुकावट की वजह से दिमाग को खून का सफ्लाई में कोई रुकावट आ जाए या सफ्लाई बन्द हो जाए,तो दिमाग की कोशिकाओं में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की कमी आने लगती है।ओर कुछ मिनटों में में मस्तिष्क की कोशिकाएं मृत होने लगती है।ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण जब भी शरीर के किसी एक भाग कमजोरी लगने लगें ओर बोलने में जुबान लड़खड़ाने या बोली बन्द हो जाए ,देखने मे दिक्कत हो या फिर चलने -फिरने में परेशानी हो तो मरीजों को तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए।पुरुषों को इसकी खतरा ज्यादा होता है।उम्र बढ़ने और शुगर व बीपी होने पर ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण अचानक सिर दर्द होना,चलने में मुश्किल ,समझने व बोलने में मुश्किल होना।मांश पेशियों को विकृत हो जाना।हाथों को सुन्न हो जाना या लटक जाना।जानकर इस तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क कर जरूरी इलाज कराने की सलाह दे रहे है।

और पढ़े  गुरुग्राम हिट एंड रन केस: लेडी बाइक राइडर को टक्कर मारने और पीछा करने के मामले में नया खुलासा
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…