शहर में आज जश्ने गौसिया का निकला जुलूस ।

शहर में आज जश्ने गौसिया का जुलूस बड़े ही अक़ीदतो एहतराम के साथ निकला। इस दौरान मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। ये जुलूस गुलाब बाड़ी से निकलकर रीठगंज, चौक, रिकाबगंज कसाबबाड़ा, फतेहगंज होता हुआ वापस गुलाब बाड़ी पहुंचकर समाप्त हुआ।आपको बतादें कि जुलुसे गौसिया पीराने पीर दस्तगीर हज़रत शेख अब्दुल क़ादिर जिलानी की यौमे पैदाइश के मौके पर निकाला गया जिसे मुस्लिम समाज में ग्यारहवीं शरीफ के नाम से जाना जाता है। जुलूस में तमाम अंजुमन की नवजवानों ने हुजूर गौस पाक की शान में अपने अपने कलाम पेश किए। गुलाबबाड़ी से निकले जुलूस गौसिया का सपा के पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पांडेय पवन ने अपने साथियों के साथ स्वागत किया तो वंही चौक घन्टाघर के पास टाटशाह वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा जुलूस में शामिल लोगों का शाल ओढ़ाकर खैरमकदम किया गया।जुलूस_ए_ग़ौसिय का चौक घंटा घर पर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा साल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया.जुलूस का स्वागत करने वालों में मरकजी जामा मस्जिद टाटशाह के मुतवल्ली जमाल अहमद खान, टाटशाह वेलफेयर सोसाइटी के प्रवक्ता मोहम्मद अपील बबलू जी, आसिफ चांद, वसी हैदर गुड्डू जी, मंसूर प्रधान जी, डॉक्टर इरफान साहब, लकी सिद्दीकी, मोहम्मद आज़म क़ादरी, मोहम्मद अशफाक, कुमैल,सफ्फन आदि लोग मौजूद रहे.

और पढ़े  UP- बारिश और तेज हवाओं से बदला प्रदेश का मौसम, इन 64 जिलों में आज के लिए जारी हुई चेतावनी
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…