विश्व प्रसिद्ध लोक गायिका पदम श्री लोक गायिका मालिनी अवस्थी विश्व की सबसे बड़ी राम लीला में माँ शबरी का रोल निभायेंगी*

विश्व प्रसिद्ध अयोध्या की रामलीला में जानी मानी विश्व प्रसिद्ध लोक गायिका जिनको देश विदेश और भारत के सबसे बड़े पुरुस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया किया गया है वो अयोध्या की रामलीला में मां सबरी की भूमिका में नजर आयेंगी। अयोध्या की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक जी ने बताया कि इस बार अयोध्या की रामलीला में प्रभु श्री राम की महान भक्त माता सबरी की भूमिका मालिनी अवस्थि जी निभाएगी और इसके लिए कमेटी के सभी पदाधिकारी दिल की गहराइयों से धन्यवाद करते है ।
मालिनी अवस्थी जी जो जानी मानी लोक गायिका भी है और पद्मश्री से सम्मानित भी वो अयोध्या की रामलीला के स्टेज पर माँ सबरी का चरित्र निभाकर मंच की भव्यता बढ़ाएंगी तथा अन्य महान बड़े कलाकार अपने एक्टिंग का हुनर अयोध्या की रामलीला के मंच पर निभाने जा रहे हैं जिसका 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर रात को 7:00 से 10:00 बजे तक दूरदर्शन द्वारा लाइव प्रसारण होगा। अयोध्या की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि यह रामलीला मेरी मां फाउंडेशन द्वारा आयोजित की जाती है और मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी और अयोध्या शोध संस्थान को धन्यवाद करता हूं जिनके सहयोग से यहां रामलीला आयोजित होती है।।अयोध्या की रामलीला में सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी कई भूमिका में नजर आएंगे और भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन परशुराम की भूमिका में नजर आएंगे ,जाने माने सुपरस्टार बिंदु दारा सिंह हनुमान जी की भूमिका में नजर आएंगे और जाने माने स्टार कैप्टन राज माथुर जी भरत की भूमिका में नजर आएंगे।शहबाज खान रावण के किरदार में नजर आएंगे ।असरानी जी नारद मुनि के किरदार में नजर आएंगे ।रजा मुराद कुंभकरण के किरदार में नजर आएंगे। शक्ति कपूर अहिरावण के किरदार में नजर आएंगे। शीबा खान मंदोदरी के किरदार में नजर आएंगी। अमिता नांगिया कैकयी के किरदार में नजर आएंगी। राकेश बेदी बाली के किरदार में नजर आएंगे ।अवतार गिल विभीषण के किरदार में नजर आएंगे।इस मौके पर अमित कुमार, नितिन शर्मा, दिनेश फुलारा ,अमित साहनी, प्रदीप अग्रवाल ,संदीप गोयल, अजय बजाड़ , अजीत कटारिया, दिनेश डागर अक्षय गोयल मौजूद थे।

और पढ़े  लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती
  • Related Posts

    UP में चार कत्ल, आरोपी भी ढेर: बीवी-बेटे और दो पुजारियों की हत्या, घर में कैद कातिल भी एनकाउंटर में मारा गया

    उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक शख्स ने अपने घर पर चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में उसकी पत्नी, बेटा और दो पुजारी शामिल हैं। घर…

    UP- फर्जी फास्टैग मामले में एसटीएफ का इटौंजा टोल प्लाजा पर छापा, सर्वर-डीवीआर जब्त, 7 महीने पहले खुला खेल

    फर्जी फास्टैग और वाहन नंबर के सहारे टोल चोरी और चालान से बचने के मामले की जांच में एसटीएफ ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एसटीएफ ने लखनऊ-सीतापुर एक्सप्रेसवे के…