लालकुंआ : विधानसभा का विकास होगा पहला मुद्दा, लालकुंआ बनेगी आदर्श विधानसभा ।।

लालकुआं से निर्दलीय प्रत्याशी संध्या डालाकोटी ने प्रचार में अपने पूरी ताकत झोंक दी है। वह हर दिन ताबड़तोड़ जनसभाएं कर लोगों का समर्थन जुटाने में लगी हुई है। जिसके बाद लालकुआं सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है।
निर्दलीय प्रत्याशी संध्या डालाकोटी ने गौलापार क्षेत्र में जनसंवाद करते हुए कहा कि वह अगर चुन कर जाती है तो क्षेत्र के विकास को ही प्राथमिकता देते हुए लालकुआं को एक आदर्श विधानसभा बनायेगी। इसके लिए उन्हें मातृशक्ति और क्षेत्र की जनता का साथ चाहिए। इस दौरान संध्या ने गौलापार समेत बिंदुखता, विजयपुर, गजेपुर और देवला मल्ला में जनसंपर्क कर लोगों से अपील की कि आप मुझे एक मौका दे। मैं आपके क्षेत्र का विकास करूंगी। इसके लिए आपको आगामी 14 फरवरी को गैस चूल्हे के चुनाव निशान का बटन दबाना होगा।।

और पढ़े  देहरादून: CM धामी ने सरदार पटेल को किया नमन, प्रतिमा पर फूल चढ़ा राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…