लखनऊ विश्वविद्यालय के भूतपूर्व महामंत्री स्व. विनोद त्रिपाठी व स्व. गौरव सिंह 14 वीं पुण्यतिथि पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

Spread the love

लखनऊ विश्वविद्यालय के भूतपूर्व महामंत्री स्व. विनोद त्रिपाठी व स्व. गौरव सिंह 14 वीं पुण्यतिथि पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कर सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन कल नगर विधायक वेद गुप्ता ने किया था जिसके बाद युवाओं ने अपनी स्वेच्छा रक्तदान कर श्रद्धांजलि दी, तो वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु के कुन्नूर में दुर्घटनाग्रस्त हुये हेलीकॉप्टर में प्राण गवाने वाले सीडीएस विपिन रावत को श्रद्धांजलि दी गई थी कल दान दिए गए रक्त को आज एक जरूरतमंद को दिया गया उसने संस्था को धन्यवाद देते हुए कहा कि रक्तदान महादान होता है क्योंकि रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद की मदद कर उसकी जीवन को बचाया जा सकता है, इससे बड़ा पुनीत कार्य और क्या हो सकता है जरूरतमंदों ने सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट की इस आयोजन को सराहा और उन्हें प्रोत्साहित किया। वहीं दूसरी ओर सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालक अध्यक्ष रामानुज सिंह रामा ने बताया कि स्व. विनोद त्रिपाठी व स्व. गौरव सिंह की स्मृति में विगत 13 वर्षों से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता रहा है और इस बार 14 वीं पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसकी शुरुआत रक्तदान शिविर के माध्यम से की जा रही है जिसका आज द्वितीय दिवस है। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत दो दिन रक्तदान शिविर का आयोजन होगा, उंसके बाद अंतिम दिन 11 दिसंबर को रायपुर मेला वाला बाग मंदिर परिसर में विशाल कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें सैकड़ों की संख्या में जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया जाएगा, ताकि उन्हें आने वाली भीषण ठंड व शीतलहर राहत मिल सके।

और पढ़े  अयोध्या- आज नगर निगम जोनल कार्यालय पर पार्षदों का धरना

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- महंत डॉ. स्वामी भरत दास जी महाराज के सानिध्य में बड़े मंगलवार पर भक्ति और सेवा का महासंगम

    Spread the love

    Spread the love      ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगलवार के अवसर पर टेढ़ी बाजार चौराहे पर धार्मिक आस्था, सेवा और समर्पण का भव्य संगम देखने को मिला। श्री…


    Spread the love

    अयोध्या।: बड़े मंगलवार पर राजू एवं विकास मोदनवाल (रस कुंज) के नेतृत्व में किशोर सेवा समिति ने किया भव्य भंडारे का आयोजन

    Spread the love

    Spread the love     ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगलवार के अवसर पर सब्जी मंडी रोड पर किशोर सेवा समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए लस्सी और हलवे के भव्य…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *