नगर विधायक ने उठाई झाड़ू सफाई के प्रति जनता को किया जागरूक.

योगी सरकार ने जिस प्रकार पूरे प्रदेश में साफ सफाई को विशेष ध्यान दिया है उसी क्रम में आज नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता अपने कार्य क्षेत्र रेतिया में पहुंचकर मोहल्ले की सुधि ली और रेतिया मोहल्ले की साफ सफ़ाई का लिया जायजा लेते हुए सफाई कर्मचारियों के साथ साथ ख़ुद अपने हाथों से झाडू उठाई और मोहल्ले की छोटी छोटी गलियों की साफ सफ़ाई की इसके पश्चात उन्होंने सफाई कर्मचारियों का हिदायत देते हुए अपने कार्य के प्रति तेज़ी लाने का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि मोहल्ले की प्रत्येक सड़क और नालियां बिल्कुल साफ सुथरी देनी चाहिए जिससे मोहल्ले में बीमारियों का प्रकोप ना बढ़ सके। नगर विधायक ने आगे मोहल्ला वासियों से अपील की कि यह आपका मोहल्ला है अपने मोहल्ले की साफ सफाई करना अपना खुद का दायित्व है साफ सफाई रखने से किसी भी प्रकार की बीमारियाँ नहीं आती इस कार्यक्रम में वार्ड पार्षद जितेन्द्र निषाद,श्यामलाल निषाद,शक्ति सिंह,मण्डल अध्य्क्ष रवि सोनकर,कुश निषाद,कुश निषाद,केशव निषाद,गोविंद निषाद,संतोष निषाद,अजय निषाद,तेजनारायण मौर्या, प्रमोद, जोगिंदर,अजीत, श्याम,भवन शर्मा सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और मोहल्लावासी मौजूद रहे ।

और पढ़े  गाजियाबाद में धमाका: पुलिस चौकी में ब्लास्ट के पीछे किसका हाथ? इस संगठन ने ली जिम्मेदारी
  • Related Posts

    अयोध्या में दीपोत्सव की धूम- भगवान राम की नगरी में आस्था का सैलाब, निकली भव्य शोभायात्रा

    अयोध्या में दीपोत्सव की धूम है। इस अवसर पर रामनगरी में आस्था का सैलाब उमड़ा है। साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क तक भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। इसमें रामायण…

    देहरादूनमंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार: जेल में ही मनेगी साहू की दिवाली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में होंगे कई अहम खुलासे

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। आज दोपहर देहरादून पुलिस मामले में प्रेस कांफ्रेंस…