राजस्थान में घुसा ओमिक्रॉन – जयपुर में मिले 9 ओमिक्रॉन संक्रमित, उनके संपर्क आए 5 लोग पॉजिटिव..

राजस्थान में रविवार को ओमिक्रॉन वैरिएंट के साथ नौ संक्रमित मिले हैं। जीनोम सीक्वेंसिंग में इनके ओमिक्रॉन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा महाराष्ट्र में सात व दिल्ली में एक केस मिला है। इस तरह रविवार को देश में एक दिन में 17 नए मरीज मिले हैं। अब कुल संक्रमित 21 हो गए हैं।
राजस्थान के चिकित्सा सचिव वैभव गालरिया ने बताया कि विभाग ने दक्षिण अफ्रीका से आए एक परिवार के चार लोगों को पूर्व में ही जयपुर के आरयूएचएस में भर्ती करवा दिया था। उनके संपर्क में आए पांच अन्य लोग भी संक्रमित पाए गए हैं, इन्हे भी आरयूएचएस में भर्ती कराया गया है।
चिकित्सा सचिव ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से आए परिवार सहित उनके संपर्क में आए 34 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से नौ लोग कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गए हैं। जबकि बाकी 25 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

परिवार के संपर्क में सीकर जिले के अजीतगढ़ का एक परिवार भी आया था। विभाग ने सीकर में उन सभी आठ लोगों की भी ट्रेसिंग की वे सभी कोरोना निगेटिव पाए गए हैं। संपर्क में आए सभी लोगो की व्यापक स्तर पर कांट्रेक्ट ट्रेसिंग कर सैंपल लिए जा रहे हैं। गालरिया ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से आए परिवार के जयपुर में आने के बाद से ही विभाग पूरी तरह सक्रिय था।  लगातार इनकी मॉनिटरिंग की जा रही थी। विभाग द्वारा सघन कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। 

चिकित्सा सचिव ने राज्य की जनता से कोरोना अनुरूप व्यवहार का कड़ाई से पालना करने की अपील की है। सभी लोग घर से निकलते समय मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, हाथ साबुन से धोते रहें व कोरोना वैक्सीन की डोज लेना ना भूलें। उन्होंने कहा कि संयमित व्यवहार करके ही हम कोरोना जैसी महामारी से बच सकते हैं।

और पढ़े  त्रपित बंसल: एआई की दुनिया में रचा इतिहास, मेटा से मिला आठ सौ करोड़ का पैकेज, कैसे मिली कामयाबी?
  • Related Posts

    फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    इस्राइल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने गुरुवार को इस सम्मान की…

    आज 6 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना,असम में लोकसभा, बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटें

    आज पांच विधानसभा सीटों समेत कुल छह सीटों के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। असम में नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए हैं। बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटों पर…