मां ने 5 बेटियों के साथ की कुंए में कूद कर आत्महत्या ।

राजस्थान के कोटा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपनी पांच बेटियों के साथ आत्महत्या कर ली। घटना की वजह गृह कलेश बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने छह शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला का पति से अक्सर झगड़ा होता रहता था। घटना से पहले भी पति से उसकी किसी बात पर नोंकझोंक हुई थी, जिसके बाद उसने अपनी पांचों बेटियों के साथ कुंए में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। चेचत थाना पुलिस ने बताया कि इस घटना में सभी की मौत हो गई है। मामले में जांच की जा रही है।

और पढ़े  अब भारत के पास अपना जीपीएस: इसरो के नेविगेशन उपग्रह से आम जनता को कितना लाभ, एनवीएस-03 मिशन की खासियत क्या?
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…