यूपी से बड़ी खबर : मुकुल गोयल बने यूपी के नए पुलिस महानिदेशक बने ।

Spread the love

यूपी से एक बड़ी खबर है। 1987 बैच के आईपीएस अफसर मुकुल गोयल को प्रदेश का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। मुकुल गोयल वर्तमान में भारत सरकार में एडिशनल डीजी ऑपरेशंस, बीएसएफ के पद पर तैनात हैं।
बता दें कि आईपीएस हितेश चंद्र अवस्थी गुरुवार को ही डीजीपी के पद से रिटायर हुए हैं। इसके बाद डीजीपी का चार्ज एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार को दे दिया गया था। मंगलवार की शाम आईपीएस मुकुल गोयल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की थी।

प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल यूपी के मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से बीटेक करने के बाद एमबीए भी किया। वह यूपी के आजमगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक और वाराणसी, गोरखपुर, सहारनपुर व मेरठ जिलों के एसएसपी रह चुके हैं। इसके अलावा वह कानपुर, आगरा, बरेली रेंज के डीआईजी और बरेली जोन के आईजी भी रह चुके हैं।

मुकुल गोयल उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार में प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर भी तैनात रह चुके हैं। उन्हें मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान अरुण कुमार को हटाकर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया था।

यूपी में 30 जून को डीजीपी समेत 21 पुलिस अफसर रिटायर हो गए। इनमें से 9 आईपीएस और 12 पीपीएस अफसर हैं। 21 पुलिस अफसरों में यूपी काडर और प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारी शामिल थे रिटायर होने वाले आईपीएस अफसरों में 2 डीजी रैंक, 2 आईजी रैंक, 3 डीआईजी रैंक और 2 एसपी रैंक के अफसर हैं।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- जीडी गोयनका हेल्थकेयर एकेडमी का भव्य उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा आधुनिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण
  • Related Posts

    मुरादाबाद में भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, नैनीताल निवासी समेत 4 युवकों की मौत

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रामपुर की तरफ से आ रही कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। उनकी पहचान नैनीताल जिले के…


    Spread the love

    गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा, मेरठ से प्रयागराज का सफर होगा आसान, जानें..

    Spread the love

    Spread the loveप्रयागराज-मेरठ के बीच 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। रविवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज कुमार ने मेरठ में निरीक्षण…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *