अयोध्या : धाम में आयोजित हुई गोपनीय ट्रस्ट की बैठक……

अयोध्या धाम में आयोजित गोपनीय ट्रस्ट की बैठक में जमीन खरीद-फरोख्त को लेकर लगे आरोपों पर वृहद स्तर पर चर्चा हुई.वही इस बैठक के बारे में मीडिया को जानकारी नहीं दी जा रही थी. बैठक में श्री राम जन्म भूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरी, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य कामेश्वर चौपाल, डॉ अनिल मिश्रा, महंत दिनेन्द्र दास, विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा को शामिल किया गया. बैठक में जमीन खरीद-फरोख्त मामले पर ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई है. साथ ही श्री राम मंदिर निर्माण के कार्य की प्रगति परकोटा निर्माण के लिए आवश्यक जमीन की आपूर्ति और कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई है.आपको बता दें कि कल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने राम मंदिर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया था.
दरअसल जमीन के खरीद-फरोख्त मामले पर ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा और अयोध्या के भाजपा के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय पर गंभीर आरोप लगे हैं. इस आरोप के बाद लगातार विपक्ष ट्रस्ट और भाजपा पर हमलावर है. महापौर के ऊपर अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर ट्रस्ट को कई गुना महंगी जमीन बेचने का भी आरोप है. इस पूरे मामले पर बैठक में विस्तृत रूप से चर्चा हुई है, बैठक में अयोध्या के महापौर भी बुलाए गए थे और उनसे भी ट्रस्ट के सदस्यों ने सवाल-जवाब किया है.श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविन्ददेव गिरी महाराज से ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल ने किया मुलाकात।मुलाकात के बाद ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल ने कहा कि राम मंदिर जमीन खरीद मामले में भ्रम पैदा किया जा रहा है। षड्यंत्र व प्रपंच राम के साथ हुआ आज राम के कार्य मे भी षड्यंत्र व प्रपंच हो रहा।ट्रस्ट के सदस्य पूरी जानकारी कर रहे। हम राम कार्य के लिए लोगो को जोड़ रहे।सबके राम राम सबके। बिना समझे बुझे कोई कार्यवाही नही करेंगे।अयोध्या में आयोजित गोपनीय ट्रस्ट की बैठक में जमीन खरीद-फरोख्त को लेकर लगे आरोपों पर वृहद स्तर पर चर्चा हुई. साथ ही अगर सूत्रों की मानें तो ट्रस्ट में नए संरक्षक की भूमिका जल्द ही तय की जा सकती है. संरक्षक के तौर पर भैयाजी जोशी का नाम चल रहा है. हालांकि, अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन, सूत्रों की मानें तो आरोप-प्रत्यारोप लगने के बाद अब भैयाजी जोशी को ट्रस्ट में केयर टेकर की जिम्मेदारी दिए जाने के कयास लगाए जा रहे है।

और पढ़े  अयोध्या- बैठक में मौजूद संत महंत,सीएम योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथन
  • Related Posts

    संजय सिंघल ने संभाला आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार, एसएसबी डीजी भी हैं यूपी कैडर के आईपीएस

    भारतीय पुलिस सेवा के 1993 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ अधिकारी संजय सिंघल, आईपीएस ने केंद्र सरकार के आदेशानुसार रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के महानिदेशक…

    वंदे भारत का हब बनी काशी: आठ साल में मिलीं नौ सेमी हाईस्पीड ट्रेनें, 5 राज्यों तक सफर हुआ आसान

    देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत के काशी से चलते ही एक नया रिकॉर्ड बन गया। जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बनारस रेलवे स्टेशन से…