यास का कहर : आठ लाख से ज्यादा प्रभावित झारखंड में, प्रधानमंत्री करेंगे आज ओडिशा-बंगाल का हवाई दौरा

Spread the love

तूफान यास बृहस्पतिवार सुबह झारखंड पहुंचा, जिसके बाद पूर्व एवं पश्चिम सिंहभूम इलाके में तेज बारिश और 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। कई जगहों पर पेड़ व खंभे उखड़ गया। झारखंड में आठ लाख लोग तूफान से प्रभावित हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में सबसे पहले समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद वह बालासोर, भद्रक और पूर्व मेदिनीपुर का हवाई दौरा करेंगे।

इसके बाद पश्चिम बंगाल में अधिकारियोंके साथ समीक्षा बैठक में स्थिति का जायजा लेंगे। झारखंड के पूर्व व पश्चिम सिंहभूम जिला समेत कई इलाकों से 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और कई जगहों पर राहत कार्य जारी है।

500 टीमें लोगों को निकालने और रास्तों में पड़े उखड़े पेड़ों को हटाने में जुटी हैं। खारखाई और सुवर्णरेखा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वहीं बोकारो में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मौसम विभाग के मुताबिक तूफान कमजोर होकर दक्षिण झारखंड से 75 किलोमीटर दूर पहुंच गया है। चाईबासा, मंदारनगर और रांची में अगले 24 घंटे बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


Spread the love
और पढ़े  Wedding: आखिरकार जॉर्जिना के हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, 10 साल डेट करने के बाद की शादी
  • Related Posts

    आप छोड़ने पर हरभजन का बड़ा खुलासा:- बोले- मेरी बात नहीं सुनी गई..

    Spread the love

    Spread the loveपूर्व क्रिकेटर और भाजपा नेता हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने की वजह पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ में उनके…


    Spread the love

    राजस्थान में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्राफ्ट को दी मंजूरी; विधानसभा में होगा पेश

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्रॉफ्ट को मंजूरी दे दी गई है। इसमें लिव-इन रिलेशनशिप के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *