भारत में 44 दिनों बाद सबसे कम 1,79,535 संक्रमित.

देश में गुरुवार को कोरोना वायरस के 1,79,535 मामले सामने आए हैं। 44 दिनों में ये सबसे कम आंकड़ा है। हालांकि मौतों का आंकड़ा अब भी 3000 के ऊपर बना हुआ है। सबसे अधिक मौत कर्नाटक में हुई है, दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है।

हफ्ते में ये दूसरी बार है जब संक्रमण का आंकड़े दो लाख से कम रहा है। सोमवार को पहली बार दो लाख से कम मामले सामने आए थे। पिछली बार 13 अप्रैल को सबसे कम 1,85,295 मामले सामने आए थे। 

पिछले 24 घंटे के दौरान  कर्नाटक में सबसे अधिक 476 की मौत हुई है जबकि तमिलनाडु में 474 लोगों ने दम तोड़ा। यूपी में 188, केरल में 181, पंजाब में 178, बंगाल में 148, दिल्ली में 117 और आंध्र प्रदेश में 104 लोगों की मौत हुई।

और पढ़े  थाईलैंड में हादसा: फुकेट में लगी भीषण आग, आसपास की कई इमारतों में फैली, 11 लोगों की मौत
  • Related Posts

    गृह मंत्री शाह के अरुणाचल दौरे का आखिरी दिन: सहकारी विकास का विजन करेंगे जारी, एनडीआरएफ परिसर की देंगे सौगात

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को राज्य के अपने तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन अरुणाचल प्रदेश में एक सहकारी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स…

    BJP के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन: दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस, राहुल नार्वेकर ने जताया दुख

    महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन हो गया। वह 72 साल के थे। उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। महाराष्ट्र…