मुजफ्फरनगर महापंचायत अपडेट :- कही बिगड़े ना माहौल, महापंचायत में आये कुछ लोगों ने फाड़े भाजपा के होर्डिंग्स, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ की नारेबाजी।

Spread the love

रविवार को किसान महापंचायत में पहुंचे कुछ लोगों ने भाजपा के होर्डिंग्स व बैनर फाड़ दिए। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वहीं पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत किया।
मुजफ्फरनगर शहर के जीआईसी ग्राउंड में संयुक्त किसान मोर्चा की किसान महापंचायत में यूं तो देशभर के किसान शामिल रहे, लेकिन इनमें पंजाब व हरियाणा से आने वाले अधिक किसान ऐसे भी रहे, जो अपने निजी वाहनों से महापंचायत में शामिल होने पहुंचे। इन किसानों के काफिले में बड़ी संख्या में लग्जरी गाड़ियां भी शामिल रहीं, जबकि बसों की संख्या काफी कम रही। वहीं, इस बार किसान महापंचायत में ट्रैक्टरों की संख्या भी कम ही रही। इनमें ऐसे भी ट्रैक्टर रहे, जिन पर डीजे पर गाने बजाए जा रहे थे। इनके अलावा, बड़ी संख्या में किसान अपने दुपहिया वाहनों से भी किसान महापंचायत में पहुंचे।
किसान महापंचायत में शामिल होने पहुंचे कुछ लोगों ने शहर के शिवचौक पर लगे भाजपा के होर्डिंग व बैनर फाड़ डाले। शामली रोड की ओर से ट्रैक्टर लेकर पहुंचे होर्डिंग फाड़ने वाले युवाओं ने शिवचौक पर मोदी-योगी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। बाद में वहां मौजूद पुलिस टीम न इन युवाओं को समझा-बुझाकर आगे के लिए रवाना किया।


Spread the love
और पढ़े  यूपी मॉनसून सत्र- सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश, सदस्यों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
  • Related Posts

    अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जा रहा था आबान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की…


    Spread the love

    संभल हिंसा : 199 गवाहों ने खोलीं परतें तो सामने आई हिंसा की पूरी कहानी, रिपोर्ट में हुए बड़े खुलासे

    Spread the love

    Spread the loveविधानमंडल के दोनों सदनों में रखी गई संभल हिंसा जांच आयोग की रिपोर्ट में कई अहम खुलासे किए गए हैं। आयोग ने जांच में हिंसा को अचानक हुई…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *