खड़ी साइकिल बनी छुटटा सांड के गले की फांस ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला

अमानीगंज अयोध्या।
खंडासा थाना क्षेत्र के भवन नगर गांव में छुट्टा सांड के गले में साइकिल पड जाने से सारण सांड क्रोधित हो गया और उसने साइकिल को तहस-नहस कर डाला साइकिल के पहिए और हैंडल छतिग्रस्त हो गए सांड गले में साइकिल को डाले दोपहर तक इधर-उधर घूमता रहा डायल 112 पर तथा वन विभाग को फोन करने के बाद भी जब ग्रामीणों को कोई सहारा नहीं मिला तो उन्होंने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर सांड की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और किसी तरह से काटकर साइकिल को बाहर निकाला जय राजपुर के प्रधान व प्रधान संघ के अमानीगंज विकासखंड के अध्यक्ष पवन कुमार पांडे ने बताया कि भवन नगर गांव के निवासी ननकऊ पांडे के छप्पर के नीचे उनकी साइकिल खड़ी थी और यह छुटटा सांड घास खाने के लिए छप्पर के नीचे गया था तभी उसके गले में साइकल फंस गई इसकी सूचना वन विभाग तथा 112 पर दी गई लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला दोपहर बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर किसी तरह से सांड को काबू पाया और उसके गले से साइकिल निकाली गई यह सांड स्वभाव का उग्र बताया गया है जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भय व्याप्त रहता है सांड के गले में साइकिल पडने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण उसे देखने के लिए दिन भर चक्कर लगाते रहे वहीं दूसरी ओर गले में साइकिल डाले सांड का फोटो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है

और पढ़े  योगी कैबिनेट: चुनावों से पहले हर वर्ग को खुश करने की कोशिश, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन, अग्निवीरों को आरक्षण
  • Related Posts

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…