मुख्यमंत्री तक पहुंची बात, तब डीआईजी ने संभाला मोर्चा ।

हल्द्वानी –

डीआईजी नीलेश आनंद भरणे के हस्तक्षेप के बाद दो दिनों से जारी देवभूमि ट्रक ऑनर्स यूनियन संयुक्त मोर्चा की हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गई। डीआईजी के अनुसार व्यापारियों और पुलिस के बीच सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है।
सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीआईजी को फोन कर इस मामले का जल्द समाधान करने के लिए कहा तो ट्रैफिक अधिकारी, सीपीयू के कर्मचारियों और देवभूमि ट्रक ऑनर्स यूनियन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों की बहुउद्देशीय भवन में बैठक बुलाई गई। मोर्चा के नेताओं ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी से ट्रक जब पहाड़ जाते हैं तो पुलिस जगह-जगह चालान काटती है। डीआईजी ने स्पष्ट किया कि पुलिस या सीपीयू के चालान करने का उद्देश्य हादसों को रोकना है। किसी को चालान के लिए कोटा निर्धारित नहीं किया जाता है।

ये रहे मौजूद
बैठक में मोर्चा के पदाधिकारी राजकुमार नेगी, गोविंद मेहता, ललित रौतेला, दया किशन सती, गोविंद सिंह मेहरा, दीपक उपाध्याय, एसपी यातायात डॉ. हरीश वर्मा, एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र, यूएसनगर के एसपी मिथिलेश कुमार, एएसपी प्रमोद कुमार, सीओ प्रमोद कुमार शाह, सीओ शांतनु पाराशर,यातायात निरीक्षक राकेश मेहरा, विजय विक्रम और नरेंद्र सिंह मेहरा (यातायात निरीक्षक ऊधमसिंह नगर) सीपीयू प्रभारी कमल कोरंगा आदि मौजूद थे।

और पढ़े  कोटद्वार: जीएमओयू में 1.81 करोड़ का एक और घोटाला पकड़ में आया, फर्जी वाउचर से निकाली गई रकम
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…